कोल्लम: केरल के कोल्लम में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य स्तरीय सम्मेलन के बीच, कोल्लम निगम ने पार्टी को कार्यक्रम के सिलसिले में लगाए गए फ्लेक्स बोर्ड और झंडे हटाने के लिए नोटिस जारी किया है और इसके साथ ही जुर्माना भी लगाया है। एक आधिकारिक सूत्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कोल्लम निगम के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसी वस्तुओं को हटाने के लिए नोटिस जारी करते समय हमेशा जुर्माना लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि नोटिस इस सप्ताह की शुरूआत में जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि कितना जुर्माना लगाया गया है या माकपा को कितने झंडे और फ्लेक्स बोर्ड हटाने को कहा गया है।

बताया जाता है कि माकपा को लगभग 20 फ्लेक्स बोर्ड और 2,000 से अधिक झंडे हटाने को कहा गया है और उस पर तीन लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। माकपा का चार दिवसीय सम्मेलन बृहस्पतिवार को शुरू हुआ और नौ मार्च को समाप्त होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार सम्मेलन में कुल 530 लोग भाग ले रहे हैं, जिनमें विभिन्न जिलों से 486 प्रतिनिधि और राज्य के बाहर के 44 अतिथि शामिल हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version