Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»कोंडागांव में भाजपा कार्यकर्ता की कार की टक्कर से युवा कांग्रेस नेता की मौत
Blog

कोंडागांव में भाजपा कार्यकर्ता की कार की टक्कर से युवा कांग्रेस नेता की मौत

atulpradhanBy atulpradhanApril 19, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कोंडागांव में भाजपा कार्यकर्ता की कार की टक्कर से युवा कांग्रेस नेता की मौत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कार की टक्कर से 30 वर्षीय कांग्रेस नेता की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी भाजपा कार्यकर्ता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम कोंडागांव थानांतर्गत डोगरीगुड़ा गांव के करीब भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता पुरेंद्र कौशिक की कार की टक्कर से युवा कांग्रेस के क्षेत्रीय नेता हेमंत भोयर की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना उस समय हुई जब हेमंत भोयर और उनकी भाभी चंपी शादी की खरीदारी के लिए मोटरसाइकिल से कोंडागांव के स्थानीय बाजार जा रहे थे। उन्होंने बताया कि भोयर मुलमुला ग्राम पंचायत के पंच थे और चंपी गांव की सरपंच हैं। भोयर कांग्रेस की युवा शाखा युवा कांग्रेस में स्थानीय विधानसभा उपाध्यक्ष भी थे।

अधिकारियों ने बताया कि कार चला रहे कौशिक ने भोयर की मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारी और घटनास्थल से फरार हो गया। इस घटना में हेमंत और उनकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भोयर और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां भोयर की मौत हो गई। घायल महिला का इलाज किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि कौशिक को हिरासत में ले लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि भोयर और कौशिक दोनों मुलमुला गांव के निवासी थे। कौशिक ने मुलमुला गांव के सरपंच पद के लिए भी चुनाव लड़ा था, लेकिन चुनाव हार गए थे।

हेमंत भोयर के भाई बबलू ने आरोप लगाया कि कौशिक ने पंचायत चुनाव के समय से चली आ रही रंजिश के चलते उनके भाई की हत्या की है। बबलू ने आरोप लगाया, ”कौशिक लंबे समय से उन्हें निशाना बनाने की कोशिश कर रहा था और पिछले पंचायत चुनाव के बाद से मेरे भाई को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा था। शुक्रवार को मौका मिलते ही कौशिक ने उनकी हत्या कर दी।”

घटना के बाद भोयर के परिवार के सदस्य और कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार रात को कौशिक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंच गए और जिला अस्पताल तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के सामने धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि कौशिक ने भोयर की हत्या की है। राज्य के पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने आरोप लगाया है कि कौशिक ने भोयर की हत्या की है तथा गांव की सरपंच को घायल कर दिया है। मरकाम ने कहा है कि स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद पुलिस ने कौशिक को गिरफ्तार कर लिया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअभिनेता शाइन टॉम चाको मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार
Next Article बीजापुर में नक्सलियों के बंकर से बड़ी संख्या में सामान बरामद
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.