Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

कोनी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू पर काबू, 17 दिन बाद हटी चिकन-अंडे पर पाबंदी

April 9, 2026

पूर्ण समझौते तक अमेरिकी सेना ईरान में रहेगी’, ट्रंप का अल्टीमेटम; लेबनान पर फिर बरसे बम

April 9, 2026

शरीफ की होशियारी की खुली पोल, US ने बताया सीजफायर की जानकारी शेयर करने से पहले ट्रंप ने किया था चेक

April 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»कोनी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू पर काबू, 17 दिन बाद हटी चिकन-अंडे पर पाबंदी
Chhattisgarh

कोनी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू पर काबू, 17 दिन बाद हटी चिकन-अंडे पर पाबंदी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniApril 9, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कोनी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू पर काबू, 17 दिन बाद हटी चिकन-अंडे पर पाबंदी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

🔴एक किमी दायरे में अभी भी जारी रहेंगे कड़े प्रतिबंध

सीजी न्यूज़ ऑनलाइन, 09 अप्रैल 2026 । शहर के कोनी स्थित पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद लगाए गए प्रतिबंध अब हटा लिए गए हैं। संक्रमण की पुष्टि के 17 दिन बाद प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में मानते हुए 10 किलोमीटर के सर्विलांस क्षेत्र से गुरुवार से पाबंदियां हटा दीं।

केंद्रीय और राज्य स्तरीय अधिकारियों की संयुक्त टीम ने तीन दिन तक हालात का निरीक्षण किया और अपनी रिपोर्ट में व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। इसके आधार पर यह राहत दी गई है।

25 मार्च को बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन ने एक किलोमीटर के दायरे में पोल्ट्री गतिविधियां पूरी तरह बंद कर दी थीं। इस क्षेत्र में चिकन और अंडे की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया, वहीं 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर होटल, ढाबों और बाजारों में भी बिक्री रोक दी गई थी।

संक्रमण पर नियंत्रण के लिए 22,808 पक्षियों को नष्ट किया गया। इसके अलावा 25,000 अंडे और 79 क्विंटल पोल्ट्री फीड भी नष्ट किया गया। पशु चिकित्सा महाविद्यालय के 1,900 मुर्गों को भी एहतियातन खत्म किया गया। राहत की बात यह रही कि जांच में शामिल 41 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई।

इन प्रतिबंधों का सबसे अधिक असर पोल्ट्री कारोबार पर पड़ा। शहर के चिकन और अंडा व्यापारियों को 17 दिनों तक दुकानें बंद रखनी पड़ीं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ। पोल्ट्री फार्म संचालकों को भी चारा, बिजली और रखरखाव का खर्च उठाना पड़ा, जबकि बिक्री पूरी तरह ठप रही। कुल मिलाकर नुकसान करोड़ों रुपये तक पहुंच गया।

चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक से होटल और ढाबा व्यवसाय भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। इससे जुड़े लोगों की आमदनी पर सीधा असर पड़ा।

हालांकि स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है। पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर दायरे में अगले तीन महीनों तक चिकन और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध जारी रहेगा। वहीं, पूरा पोल्ट्री फार्म छह महीने तक बंद रहेगा और इस दौरान लगातार साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन किया जाएगा।

पशुपालन विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. एस.एस. तंवर के अनुसार, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियाती कदम जारी रहेंगे। वहीं कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपूर्ण समझौते तक अमेरिकी सेना ईरान में रहेगी’, ट्रंप का अल्टीमेटम; लेबनान पर फिर बरसे बम
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG : 33 पुलिसकर्मियों का तबादला, थाने के बदले गए प्रभारी, हो गया बड़ा ऐलान

April 9, 2026
Chhattisgarh

सोशल मीडिया वीडियो पर कार्रवाई : उप निरीक्षक व आरक्षक निलंबित व लाइन अटैच

April 9, 2026
Chhattisgarh

कई जिलों में बनेंगी फोरलेन सड़कें, लोक निर्माण विभाग द्वारा 708 करोड़ स्वीकृत

April 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

कोनी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू पर काबू, 17 दिन बाद हटी चिकन-अंडे पर पाबंदी

April 9, 2026

पूर्ण समझौते तक अमेरिकी सेना ईरान में रहेगी’, ट्रंप का अल्टीमेटम; लेबनान पर फिर बरसे बम

April 9, 2026

शरीफ की होशियारी की खुली पोल, US ने बताया सीजफायर की जानकारी शेयर करने से पहले ट्रंप ने किया था चेक

April 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.