राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो, , रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य हथकरघा संघ के नए प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ”कोशल फैब” का शुभारंभ किया। उन्होंने ब्रांड के लोगो और कैटलाग का विमोचन किया। हथकरघा इन्वेंट्री मैनेजमेंट साफ्टवेयर भी लांच किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ”कोशल फैब” के माध्यम से राज्य के पारंपरिक कोसा और अन्य हथकरघा उत्पादों को केवल राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि वैश्विक बाजार में भी एक विशिष्ट और नई पहचान मिलेगी। स्थानीय बुनकरों और कारीगरों के उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। देश के पांच प्रमुख हवाई अड्डों पर विशेष रूप से हैंडलूम व हस्तशिल्प उत्पादों के आकर्षक शोरूम स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अलावा, राजधानी रायपुर में निर्माणाधीन यूनिटी माल स्थानीय उत्पादों को एक आधुनिक और उन्नत विपणन मंच प्रदान करेगा, जिससे देश-विदेश के खरीदार सीधे तौर पर छत्तीसगढ़ी कला से जुड़ सकेंगे। छत्तीसगढ़ का कोसा सिल्क अपनी बेहतरीन गुणवत्ता, चमक और मजबूती के लिए पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखता है। पारंपरिक रूप से कोसा वस्त्रों का उपयोग साड़ियों और एथनिक परिधानों तक सीमित रहा है, लेकिन अब इसमें आधुनिक डिजाइन, समकालीन रंग संयोजन और नए पैटर्न का वैल्यू एडिशन किया जा रहा है। ‘कोशल फैब’ ब्रांड के आने से कोसा से बने कुर्तियों, जैकेट्स, होम फर्निशिंग और ट्रेंडी गारमेंट्स को आधुनिक फैशन मार्केट के अनुकूल ढाला जा रहा है। इस वैेल्यू एडिशन से न केवल कोसा उत्पादों की मांग में भारी बढ़ोतरी होगी, बल्कि स्थानीय बुनकरों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जाएगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version