Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»कराची में हिंदू महिला और उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण
International

कराची में हिंदू महिला और उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 9, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कराची में हिंदू महिला और उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कराची. पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू महिला और उसकी नाबालिग बेटी को अज्ञात बंदूकधारियों ने कथित तौर पर अगवा कर लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह घटना शनिवार को कराची के शेरशाह स्थित सिंधी मोहल्ले में घटी. परिवार द्वारा दी गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला को तीन हथियारबंद व्यक्तियों ने घर से बाहर निकलते ही जबरन एक सफेद कार में बैठा लिया.
इस मामले से स्थानीय समुदाय में भय और चिंता व्याप्त हो गई है.

सिंध प्रांत में हिंदू समुदाय के नागरिक अधिकार कार्यकर्ता शिवा काची ने कहा कि रानी और उनकी नाबालिग बेटी अब भी लापता हैं. उनके परिवार को डर है कि उन्हें जबरन इस्लाम कुबूल कराया जाएगा और फिर अपहरणकर्ताओं में से किसी एक से उसकी शादी कर दी जाएगी. उन्होंने कहा, “हमने प्राथमिकी दर्ज करवा दी है लेकिन जिस तरह से तीन अज्ञात हथियारबंद लोगों ने हिंदू मां. बेटी का अपहरण किया, वह बेहद चिंताजनक स्थिति है.” काची ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से अपील की कि वे इस पर ध्यान दें और कार्रवाई करें.

प्रांत में हिंदू लड़कियों और महिलाओं का अक्सर अपहरण किया जा रहा है और उन्हें जबरन इस्लाम स्वीकार कराया जा रहा है और फिर उनकी शादी मुस्लिम पुरुषों से कर दी जाती है, जो ज्यादातर मामलों में उनसे उम्र में काफी बड़े होते हैं. सिंध के मीरपुरखास में अपना कार्यालय चलाने वाले काची ने कहा कि उन्हें स्वयं ऐसे समूहों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं जो हिंदू लड़कियों का अपहरण करने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के अपराध में संलिप्त हैं. इनमें ज्यादातर गरीब परिवारों की लड़कियां होती हैं.

उन्होंने कहा, “मुझे फोन पर जान से मारने की धमकियां मिली हैं और मुझे अपनी जान का खतरा है लेकिन मैंने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है और सुरक्षा की मांग की है.” इस बीच, एक अन्य मामले में, सिंध प्रांत के उमरकोट शहर में हथियारबंद लोगों ने एक हिंदू लड़की का अपहरण करने की कोशिश की जिसकी हाल में शादी हुई थी. भागवी अपने पति के साथ अपने माता-पिता से मिलने घर जा रही थी तभी हथियारबंद बदमाशों ने उसका अपहरण करने की कोशिश की. हालांकि, आसपास के लोगों के दखल देने से हथियारबंद बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article‘फैशन’ में निभाए किरदार ने किस्मत बदल दी : प्रियंका चोपड़ा जोनास
Next Article पंड्या की ताबड़तोड़ पारी से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 176 रन का लक्ष्य
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.