अलीगढ़: अलीगढ़ जिले के सासनी गेट पुलिस थाना क्षेत्र में क्रिकेट मैच के दौरान मामूली विवाद से भड़की हिंसक झड़प में दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एम. शेखर पाठक ने बताया “बुधवार को काजीपाड़ा इलाके में एक दोस्ताना क्रिकेट मैच के दौरान पड़ोसियों अनस और मोहसिन के बीच झगड़ा हो गया था। वरिष्ठों की मदद से मामले को सुलझा लिया गया था। बृहस्पतिवार रात को यह मामला फिर से भड़क गया।”

पाठक ने बताया कि नए सिरे से शुरू हुआ यह झगड़ा जल्द ही हिंसक हो गया जिसमें ईंट-पत्थर चलने और छतों से गोलीबारी की खबरें आईं। कई लोग चाकू लगने से घायल हो गए और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि सिर में चोट लगने से घायल पांच लोगों को आगे के इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जबकि बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, “इलाके में सामान्य स्थिति बहाल हो गई है और मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version