Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»क्रिकेट से जुड़ी प्रगति और विकास के लिए पृथ्वी साव ने मुंबई की टीम छोड़ी
Sports

क्रिकेट से जुड़ी प्रगति और विकास के लिए पृथ्वी साव ने मुंबई की टीम छोड़ी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 23, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
क्रिकेट से जुड़ी प्रगति और विकास के लिए पृथ्वी साव ने मुंबई की टीम छोड़ी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज पृथ्वी साव ने सोमवार को अपनी घरेलू टीम मुंबई से रिश्ता तोड़ दिया जब मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने एक क्रिकेटर के रूप में प्रगति और विकास के लिए नई घरेलू टीम से अनुबंध करने के लिए उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी किया.

पृथ्वी पिछले कुछ समय से लाल गेंद की टीम से बाहर हैं लेकिन उन्होंने सफेद गेंद (सीमित ओवरों के प्रारूप) की क्रिकेट खेली है. हालांकि उनके मैदान के बाहर के अनुशासनात्मक मुद्दों ने मैदान पर उनके प्रदर्शन से अधिक सुर्खियां बटोरी हैं. एमसीए ने पृथ्वी का पत्र मिलने और इसे स्वीकृति देने की पुष्टि की. एमसीए ने कहा, ”मुंबई क्रिकेट संघ सूचित करना चाहता है कि क्रिकेटर पृथ्वी साव ने आगामी घरेलू सत्र में पेशेवर खिलाड़ी के रूप में किसी अन्य राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए औपचारिक रूप से अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए आग्रह किया था. इस पर विचार करने के बाद एमसीए ने एनओसी दे दिया. ” एमसीए सचिव अभय हडप ने कहा कि संघ पिछले कुछ वर्षों में पृथ्वी के योगदान की सराहना करती है.

उन्होंने कहा, ”पृथ्वी साव एक असाधारण प्रतिभा है और उन्होंने मुंबई क्रिकेट में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं.” पच्चीस वर्षीय पृथ्वी ने एमसीए को भेजे पत्र में कहा कि वह मुंबई टीम में बिताए समय के लिए आभारी हैं लेकिन अब आगे बढ़ना चाहते हैं. उन्होंने 2017 में मुंबई के लिए पदार्पण किया था. पृथ्वी ने कहा, ”मैं इस अवसर पर मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को ईमानदारी से धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने संघ का प्रतिनिधित्व करने के दौरान मुझे बहुमूल्य अवसर और अटूट समर्थन दिया.” उन्होंने कहा, ”एमसीए ढांचे का हिस्सा बनना बेहद सम्मान और सौभाग्य की बात है और मैं यहां प्राप्त अनुभव के लिए बहुत आभारी हूं. इसके बाद उन्होंने टीम छोड़ने की इच्छा के अपने कारण बताए.

पृथ्वी ने कहा, ”मेरे करियर के इस मोड़ पर मुझे एक अन्य राज्य संघ के तहत पेशेवर क्रिकेट खेलने का एक शानदार अवसर मिला है जो मुझे विश्वास है कि एक क्रिकेटर के रूप में मेरे विकास और प्रगति में और योगदान देगा.” उन्होंने कहा, ”इसके मद्देनजर मैं आपसे विनम्र अनुरोध करता हूं कि मुझे अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करें जो मुझे आगामी घरेलू सत्र में आधिकारिक रूप से नए राज्य संघ का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम बनाएगा.” हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि पृथ्वी कौन सी टीम से जुड़ने जा रहे हैं.
पृथ्वी ने कहा कि उन्होंने यह निर्णय ‘सावधानीपूर्वक विचार करने और एमसीए के प्रति अत्यंत सम्मान के साथ’ लिया है.

भारत के लिए पांच टेस्ट और छह एकदिवसीय मैच खेलने वाले पृथ्वी को पिछले साल खराब फिटनेस और अनुशासन की कमी के कारण मुंबई रणजी टीम से बाहर कर दिया गया था. रणजी ट्रॉफी के बाकी सत्र से बाहर रहने के बाद पृथ्वी ने आखिरी बार मुंबई के लिए प्रीमियर घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के फाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ खेला था जिसमें उनकी टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की थी. पृथ्वी की फिटनेस और अनुशासन की पिछले सत्र में ना केवल प्रशासकों ने कड़ी आलोचना की थी बल्कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई को खिताब दिलाने वाले श्रेयस अय्यर भी थोड़े नाखुश दिखे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में सुरक्षाबलों के कमांडरों और जवानों से बातचीत की
Next Article पाक अभिनेत्री को फिल्म में शामिल करने को लेकर विवाद, ‘सरदार जी 3’ केवल विदेशों में होगी रिलीज
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Sports

टी20 विश्वकप जीतने पर सूर्यकुमार की टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम, BCCI का एलान

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.