मुंबई. पायल कपाड़िया द्वारा निर्देशित फिल्म ”ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट” को ”सातवें क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स” में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यहां मंगलवार रात को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ को ‘अमर सिंह चमकीला’ में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला, जबकि दर्शना राजेंद्रन को ”पैराडाइज” में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला.

समारोह में रवि किशन को ”लापता लेडीज.” के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का और कनी कुसरुति को ”गर्ल्स विल बी गर्ल्स” के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला. एक प्रेस विज्ञप्ति में दोसांझ ने कहा, ”मैं यह पुरस्कार ‘अमर सिंह चमकीला’ और इम्तियाज सर को सर्मिपत करता हूं, जिन्होंने इस खूबसूरत फिल्म को जीवंत किया. मुझे इसका हिस्सा बनने का मौका मिला, यह पूरी तरह से इम्तियाज सर की कड़ी मेहनत का नतीजा है. फिल्म के सभी कलाकारों और क्रू को बहुत-बहुत धन्यवाद.” सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीतने वाली कपाड़िया ने एक अन्य उपलब्धि के लिए सभी का आभार व्यक्त किया.

रिची मेहता की ड्रामा सीरीज. ‘पोचर’ ने सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज का पुरस्कार मिला. इसी सीरिज की मुख्य अभिनेत्री निमिशा सजयान को वेब सीरीज श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला. बरुन सोबती को ”रात जवान है” में उनके काम के लिए वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version