Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»कर्नाटक: भाजपा ने हिंदू कार्यकर्ता हत्या मामले में NIA जांच की मांग की, राज्यपाल को लिखा पत्र
Country

कर्नाटक: भाजपा ने हिंदू कार्यकर्ता हत्या मामले में NIA जांच की मांग की, राज्यपाल को लिखा पत्र

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 13, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कर्नाटक: भाजपा ने हिंदू कार्यकर्ता हत्या मामले में NIA जांच की मांग की, राज्यपाल को लिखा पत्र
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बेंगलुरु. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से आग्रह किया कि वह कोप्पल में एक हिंदू कार्यकर्ता की हत्या की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंपने के लिए राज्य सरकार को राजी करें. भाजपा ने इस मामले में जिहादी चरमपंथी समूहों पर ‘गहरी साजिश’ रचने का आरोप लगाया.

राजभवन में राज्यपाल को सौंपे गए एक विस्तृत ज्ञापन में भाजपा विधायकों ने कहा कि अनुसूचित जनजाति वाल्मीकि समुदाय के नेता गविसिद्दप्पा नायक की तीन अगस्त को कोप्पल शहर में सैयद नदीमुल्लाह कादरी मस्जिद के सामने बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. पार्टी ने आरोप लगाया कि इस हत्या में ”पीएफआई और एसडीपीआई की छाप” नजर आती है. उसने कांग्रेस सरकार पर ‘खतरनाक तत्वों’ के प्रति ‘नरम रुख’ दिखाने का आरोप लगाया.

ज्ञापन में कहा गया है, ”तीन अगस्त 2025 को गविसिद्दप्पा नायक नामक व्यक्ति की नृशंस और निर्मम हत्या से कोप्पल की शांति और सौहार्द भंग हो गया. यह हत्या कोप्पल शहर के मध्य में स्थित मस्जिद के ठीक सामने शाम 7.30 से आठ बजे के बीच हुई.” भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी सादिक कोलकर ने हत्या से एक दिन पहले कोप्पल में खुलेआम तलवारों और छुरों के साथ परेड की थी और सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए थे.

उन्होंने कहा, ”पुलिस ने उसी दिन एहतियातन गिरफ्तारियां की होतीं तो शायद हत्या को रोका जा सकता था. हम पुलिस पर कर्तव्य में लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना रुख का आरोप लगाते हैं.” ज्ञापन के अनुसार नायक को पहले बातचीत के लिए एक राजमार्ग पर बुलाया गया, लेकिन बाद में कोप्पल कस्बे में उनकी हत्या कर दी गई.

इसमें कहा गया है, ”मंशा बिल्कुल स्पष्ट है – हिंदुओं में आतंक पैदा करना और समाज को यह साबित करना कि वे किसी को भी बिना स्वयं कोई सजा पाए मार सकते हैं और आराम से बच सकते हैं.” भाजपा ने आरोप लगाया कि हमले की प्रकृति – सिर काटना और गला काटना – तटीय कर्नाटक में हिंदू कार्यकर्ताओं की पहले हुई हत्याओं से मिलती जुलती है. पार्टी ने कहा, ”हत्या के पीछे की मंशा, तरीके और मकसद को देखते हुए, निर्विवाद रूप से यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि इस कोप्पल हत्याकांड में एसडीपीआई और पीएफआई की पूरी छाप है.” ज्ञापन में कहा गया, ”तटीय जिलों में सक्रिय जिहादी ताकतें कल्याण कर्नाटक क्षेत्र के कोप्पल में प्रवेश कर चुकी हैं. इसे शुरू में ही नष्ट कर देना चाहिए, नहीं तो यह पूरे उत्तर कर्नाटक क्षेत्र में फैल जाएंगी.” ज्ञापन में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और गृह मंत्री जी परमेश्वर पर ऐसे तत्वों से निपटने में नरम रुख अपनाने का भी आरोप लगाया गया.

इसमें कहा गया है, ”मुख्यमंत्री श्री सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली राज्य सरकार का कायरतापूर्ण रवैया और गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर का ढुलमुल रवैया इस खूनी अध्याय का मुख्य कारण रहा है. कोप्पल इसका नवीनतम उदाहरण है.” भाजपा विधायकों ने दलील दी कि एनआईए जांच ”कर्नाटक में अन्यत्र सक्रिय जिहादी ताकतों के नापाक मंसूबों” को उजागर करने के लिए आवश्यक है.
विधायकों ने दावा किया कि हत्यारों को ”विदेश से वित्तपोषित करने वाले ‘स्लीपर सेल’ द्वारा प्रशिक्षित और प्रोत्साहित किया गया था”. उन्होंने कहा कि केवल एक केंद्रीय जांच ही ”निष्पक्ष, पारदर्शी और संपूर्ण जांच” सुनिश्चित कर सकती है.

राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप की उम्मीद जताते हुए भाजपा ने कहा, ”हमें पूरी उम्मीद है कि महामहिम हमारे अनुरोध पर सकारात्मक रूप से विचार करेंगे तथा राज्य सरकार पर गविसिद्दप्पा नायक हत्या मामले को तुरंत राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंपने के लिए दबाव डालेंगे.” नायक की हत्या से कोप्पल और उत्तरी कर्नाटक के अन्य भागों में व्यापक आक्रोश फैल गया तथा विपक्षी नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर चरमपंथी हिंसा को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया था.

पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और मुख्य आरोपी कोलकर की तलाश तेज कर दी है. वहीं केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने का दबाव बढ. रहा है. वहीं, बुधवार को इस मुद्दे की गूंज राज्य विधानसभा में भी सुनाई दी. शून्यकाल के दौरान मामला उठाते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने कहा कि वाल्मीकि समुदाय के नायक की दूसरे समुदाय की महिला से प्रेम करने के कारण जघन्य हत्या कर दी गई.

भाजपा नेता ने कहा कि आरोपियों ने हत्या से एक दिन पहले ही चाकू का इस्तेमाल कर रील बनायी थी और इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा सावधानी न बरतने के कारण यह हत्या हुई. विजयेंद्र ने दावा किया कि विरोध प्रदर्शन के बाद ही पुलिस ने कार्रवाई की और गिरफ्तारियां कीं. उन्होंने नायक के परिवार के गरीब होने का हवाला देते हुए उनके लिए मुआवजे की मांग की, जैसा कि मंगलुरु में मारे गए मोहम्मद फाजिल के परिवार को 25 लाख रुपये दिए गए थे.

उन्होंने कहा, ”चूंकि गविसिद्दप्पा नायक का परिवार गरीब है, इसलिए कम से कम 50 लाख रुपये का मुआवजा, दो एकड़ जमीन और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए.” भाजपा नेता ने कहा कि मामला एनआईए को सौंप दिया जाना चाहिए, क्योंकि पुलिस विभाग पर भरोसा नहीं है.

बाद में विधानसभा अध्यक्ष यू टी खादर ने जब कहा कि सरकार बृहस्पतिवार को इस मुद्दे पर जवाब देगी, क्योंकि गृह मंत्री सदन में मौजूद नहीं थे, तो भाजपा सदस्यों ने गंभीर मामला होने के कारण आज ही जवाब देने की मांग की. इस पर भाजपा और सत्तारूढ. कांग्रेस के बीच तीखी बहस हुई.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleश्रीनगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Next Article मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.