बेंगलुरु. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के सोशल मीडिया हैंडल पर एक कथित पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तुलना एडोल्फ हिटलर से किये जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के महासचिव एस मनोहर द्वारा 25 जून को हाई ग्राउंड्स थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई.

मनोहर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि भाजपा के आधिकारिक ‘एक्स’ खाते से बुधवार को अपराह्न तीन बजकर 54 मिनट पर ‘इंदिरा नॉट इक्वल्स इंडिया, इंदिरा=हिटलर’ शीर्षक से एक पोस्ट किया गया, जिसमें भारत में आपातकाल के दौर से संबंधित 38 सेकेंड का एक वीडियो भी था. शिकायतकर्ता के अनुसार, कथित पोस्ट में एक ग्राफिक था, जिसमें इंदिरा गांधी की छवि को हिटलर जैसा दिखाने के लिए छेड़छाड़ की गई थी. उन्होंने शिकायत में बताया कि पोस्ट को बाद में हटा दिया गया था.

मनोहर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ किया गया कथित पोस्ट अपमानजनक था और इसका उद्देश्य समाज में अशांति भड़काना व विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के बीच दुश्मनी उत्पन्न करना था. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “प्राप्त शिकायत के आधार पर, हमने भारतीय न्याय संहिता की धारा 192 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसावे की भावना से बयान देना) और 353 (सार्वजनिक शरारत के लिए बयान देना) के तहत मामला दर्ज किया है. जांच जारी है.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version