Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»कर्नाटक के हासन में भगवान गणेश की मूर्ति ‘अपवित्र’ की गई
Country

कर्नाटक के हासन में भगवान गणेश की मूर्ति ‘अपवित्र’ की गई

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 21, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कर्नाटक के हासन में भगवान गणेश की मूर्ति ‘अपवित्र’ की गई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

हासन. कर्नाटक के हासन जिले के बेलूर कस्बे स्थित एक मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति पर कथित तौर पर जूता रखकर उसे अपवित्र किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है. पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार देर रात की है. सुबह नियमित रूप से मंदिर में पूजा-अर्चना करने आने वाले स्थानीय लोगों ने रविवार को मूर्ति पर जूते रखे देखे. पुलिस ने बताया कि उसने घटना के संबंध में एक महिला को हिरासत में लिया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस अधीक्षक (एसपी) मोहम्मद सुजीत ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी महिला “मानसिक रूप से अस्थिर” है और उसकी विस्तृत चिकित्सा जांच भी कराई जाएगी. एसपी ने कहा, ”परिवार के अनुसार, वह घर पर भी इसी तरह की हरकतें करती है और इसकी जांच की जाएगी… वह फूल बेचती है और हासन के विजयनगर में अपनी मां और दो बेटों के साथ रहती है, जिनमें से एक दिव्यांग है. शादी के छह साल बाद ही उसके पति की मौत हो गई थी.” इससे पहले दिन में स्थानीय लोगों ने इस घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.

पास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के विश्लेषण के बाद, पुलिस ने संदेह जताया था कि प्रथम दृष्टया यह किसी महिला का कृत्य है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही है. एसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में महिला का चेहरा कपड़े से ढका हुआ दिखाई दे रहा है और मंदिर में प्रवेश करते समय वह जो जूते पहने दिख रही है और मूर्ति पर जो जूते रखे गए थे, उनमें समानता प्रतीत होती है. एसी सुजीत और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और प्रदर्शनकारियों को समझाने तथा स्थिति का आकलन करने का प्रयास किया. मंदिर अधिकारियों की शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज कर लिया गया है.

एसपी ने प्रदर्शनकारियों को न्याय का आश्वासन दिया और बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई हैं. इस बीच, सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद पुजारियों ने गणेश मूर्ति का शुद्धिकरण अनुष्ठान किया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य सीटी रवि ने बेलूर विधायक एचके सुरेश के साथ मंदिर का दौरा किया. रवि ने घटना की निंदा करते हुए इसे “हिंदुओं को भड़काने” का कृत्य करार दिया. उन्होंने घटना के दोषियों का पता लगाने के लिए व्यापक जांच की मांग की.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleगरीबों का हक मार रहे अमीर! आयकर चुकाने वाले भी ले रहे सस्ता राशन, अब होगी बड़ी कार्रवाई
Next Article कोंडागांव में कबड्डी मैच के दौरान बिजली का झटका लगने से तीन लोगों की मौत
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.