शिवमोगा. कर्नाटक के शिवमोगा में 70 वर्षीय एक महिला को उसके पड़ोसी ने उसके घर के सामने कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद होने के बाद कथित तौर पर एक पेड़ से बांध दिया और उसके साथ क्रूरतापूर्वक ‘मारपीट’ की. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना 24 जून की सुबह गौतमपुरा गांव में घटी, लेकिन इसका पता तब चला, जब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, फलस्वरूप व्यापक आक्रोश फैल गया.

बुजुर्ग महिला हुचम्मा ने अपने घर के सामने कूड़ा डालने को लेकर अपनी पड़ोसी प्रेमा को टोका, जिसके बाद दोनों के बीच बहस हुई. इस दौरान महिला ने कथित तौर पर प्रेमा के ‘चरित्र’ के बारे में टिप्पणी की. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बात से नाराज प्रेमा ने दो पुरुष रिश्तेदारों की मदद से कथित तौर पर बुजुर्ग महिला को उनके घर से बाहर खींच लिया, उन्हें एक पेड़ से बांध दिया और उनके साथ ‘मारपीट’ की. पुलिस ने कहा, ”जैसे ही मामला हमारे संज्ञान में आया, अगले ही दिन आनंदपुरा थाने में मामला दर्ज किया गया. प्रेमा 70 वर्षीय महिला की रिश्तेदार भी है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version