Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»कर्नाटक नेतृत्व पद को लेकर अटकलें : मंत्रियों ने खरगे से मुलाकात की; सिद्धरमैया, शिवकुमार दिल्ली में
Country

कर्नाटक नेतृत्व पद को लेकर अटकलें : मंत्रियों ने खरगे से मुलाकात की; सिद्धरमैया, शिवकुमार दिल्ली में

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 10, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कर्नाटक नेतृत्व पद को लेकर अटकलें : मंत्रियों ने खरगे से मुलाकात की; सिद्धरमैया, शिवकुमार दिल्ली में
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बेंगलुरु. इस साल के अंत में मुख्यमंत्री पद पर बदलाव की अटकलों के बीच कर्नाटक मंत्रिमंडल के कई प्रमुख मंत्रियों ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से यहां उनके आवास पर मुलाकात की, जबकि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं.

यह बैठक ऐसे दिन हुई, जब सिद्धरमैया ने राज्य सरकार में नेतृत्व परिवर्तन से जुड़ी अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए ”कोई रिक्ति नहीं” है और वह पद पर बने हुए हैं. दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में सिद्धरमैया ने दावा किया कि वह मुख्यमंत्री के रूप में अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे और उन्होंने इस साल के आखिर में उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने का मार्ग प्रशस्त होने से संबंधित अटकलों को खारिज कर दिया.

सिद्धरमैया और शिवकुमार दिल्ली में हैं और उनके कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की संभावना है. हालांकि, शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग लगातार उठ रही है और कुछ विधायक इस संबंध में खुलकर बयान दे रहे हैं. खरगे से मुलाकात करने वाले मंत्रियों में गृह मंत्री जी परमेश्वर, कानून मंत्री एच के पाटिल, वन मंत्री ईश्वर खांडरे, लोक निर्माण विभाग मंत्री सतीश जरकीहोली, समाज कल्याण मंत्री एच सी महादेवप्पा, आवास मंत्री बी जेड ज.मीर अहमद खान, स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव और चिकित्सा शिक्षा मंत्री शरण प्रकाश पाटिल शामिल हैं.

कुछ मंत्रियों ने दावा किया कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष शहर में थे, जबकि कुछ ने कहा कि उन्होंने राज्य के राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा की, लेकिन विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया. जरकीहोली ने कहा, “यह एक सौहार्दपूर्ण बैठक थी क्योंकि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष आए थे, हमने उनसे मुलाकात की. उन्होंने सरकार की वर्तमान गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और हमने इस पर चर्चा की, साथ ही राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा की.” इससे पहले कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य और सिद्धरमैया के बेटे यतींद्र ने कहा कि उनके पिता पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे.

उन्होंने कहा कि नेतृत्व परिवर्तन पर कोई भी फैसला कांग्रेस आलाकमान और विधायकों को लेना है. कर्नाटक के प्रभारी कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई मुद्दा पार्टी नेतृत्व के विचाराधीन नहीं है. इस बीच, कुनिगल के विधायक रंगनाथ ने शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की अपनी इच्छा दोहराते हुए कहा कि शिवकुमार ने पार्टी को खड़ा करने के लिए 40 साल तक काम किया है और विधानसभा चुनाव में पार्टी को 140 सीटें मिलने का मुख्य कारण शिवकुमार ही थे. उन्होंने कहा, “पार्टी कार्यकर्ता और कई विधायक चाहते हैं कि शिवकुमार एक दिन मुख्यमंत्री बनें, आलाकमान फैसला करेगा….” कांग्रेस पर निशाना साधते हुए, भाजपा नेता आर अशोक ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी आज विवादों का केंद्र बन गई है और इसके नेता जनता से ज़्यादा सत्ता में व्यस्त हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअमेरिका और रूस ने यूक्रेन शांति वार्ता के लिए नए विचारों का आदान-प्रदान किया : रुबियो
Next Article CM साय ने दोहरे हत्याकांड में पीड़ित मोहम्मद तालिब के परिवार को 20 लाख रुपए के आर्थिक सहायता की दी स्वीकृति
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.