बेंगलुरु. कर्नाटक मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को बेंगलुरु महानगर के पड़ोसी रामनगर जिले का नाम बदलकर ‘बेंगलुरु दक्षिण’ करने को मंजूरी दे दी. बेंगलुरु शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर रामनगर, पूर्व की तरह ही जिले का मुख्यालय बना रहेगा. इस जिले के अंतर्गत मगदी, कनकपुरा, चन्नपटना और हरोहल्ली तालुका भी आते हैं.

उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा,”हमने नियम, विनियम, अधिनियम और संशोधनों की जांच की है. रामनगर मूल रूप से बेंगलुरु जिला था, आज मंत्रिमंडल में इसका नाम बेंगलुरु दक्षिण जिला रखने का निर्णय लिया गया. इस संबंध में आदेश जारी किया जाएगा. यह बेंगलुरु दक्षिण जिले के लिए खुशी की खबर है.” रामनगर शिवकुमार का गृह जिला है, जिसका अब नाम बदला गया है. वह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. संवाददाताओं ने शिवकुमार से सवाल किया कि क्या केंद्र ने इस संबंध में मंत्रिमंडल के पहले के फैसले का विरोध किया था? इसके जवाब में उन्होंने कहा, कुछ नहीं, केंद्र सरकार के पास इस मुद्दे पर कोई अधिकार नहीं है.

शिवकुमार ने कहा, ”केंद्र को सूचित करना अनिवार्य था, बस इतना ही. इस पर कुछ राजनीति हुई और कुछ प्रयास (विरोध करने के) भी हुए, लेकिन यह हमारा अधिकार है, यह राज्य का विषय है.” मौजूदा केंद्रीय मंत्री और जनता दल सेक्युलर नेता एच.डी. कुमारस्वामी जदएस- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री थे तब अगस्त 2007 में रामनगर जिले का गठन किया गया था.
कुमारस्वामी ने पहले धमकी दी थी कि अगर कर्नाटक सरकार जिले का नाम बदलने के प्रस्ताव पर आगे बढ़ती है तो वह विरोध प्रदर्शन करेंगे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version