Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»करूर भगदड़: अभिनेता विजय ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, दुखद घटना के लिए माफी मांगी
Entertainment

करूर भगदड़: अभिनेता विजय ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, दुखद घटना के लिए माफी मांगी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 27, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
करूर भगदड़: अभिनेता विजय ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, दुखद घटना के लिए माफी मांगी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

चेन्नई. अभिनेता एवं नेता विजय ने करूर भगदड़ के पीड़ितों के परिवारों से सोमवार को यहां महाबलीपुरम में मुलाकात की और इस दुखद घटना के लिए उनसे क्षमा मांगी. इस घटना में 41 लोग मारे गए थे और 60 से अधिक व्यक्ति घायल हुए थे. भगदड़ की घटना के करीब एक महीने बाद विजय ने पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की है. तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के एक सूत्र ने बताया कि कुल 37 परिवारों को करूर से एक रिसॉर्ट पर लाया गया था जहां पार्टी ने लगभग 50 कमरे बुक किए थे. नेता ने उनसे व्यक्तिगत रूप से बंद कमरे में मुलाकात की. उनके लिए दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था की गई थी.

सूत्र ने बताया कि विजय ने परिवारों को शिक्षा, स्वरोजगार और आवास के साथ साथ आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया.
परिवारों से मुलाकात के दौरान विजय ने उन्हें महाबलीपुरम लाने के लिए उनसे माफी मांगी और कहा कि वह करूर नहीं जा सके क्योंकि उन्हें अधिकारियों से अनुमति नहीं मिल पाई. उन्होंने आश्वासन दिया कि वह जल्द करूर में उनसे जरूर मिलेंगे.

पार्टी सूत्र ने बताया कि इस दौरान टीवीके प्रमुख भावुक भी हुए. उन्होंने इस दुखद घटना के लिए पीड़ितों के परिवारों से क्षमा मांगी. तीन घंटे से अधिक समय तक चली इस निजी मुलाकात में उन्होंने कहा कि वह उनके प्रियजनों के जाने से हुई क्षति की भरपाई कभी नहीं कर सकते लेकिन वह प्रभावित परिवारों की देखभाल अपने परिवार की तरह करेंगे.

सूत्र ने बताया कि इससे पहले पीड़ितों के परिवार के सदस्यों को पांच बसों में लाया गया था और बाद में उन्हें यहां से लगभग 400 किलोमीटर दूर करूर वापस ले जाया जाएगा. विजय की टीवीके ने रिसॉर्ट में इस मुलाकात की व्यवस्था की थी ताकि वह शोक संतप्त परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिल सकें और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर सकें.

करूर में 27 सितंबर को विजय की रैली के दौरान मची भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी और 60 से अधिक व्यक्ति घायल हो गए थे. टीवीके नेतृत्व ने इससे पहले दिन में अपने कार्यकर्ताओं को उस रिसॉर्ट में नहीं जाने का निर्देश दिया था जहां विजय ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की थी. पार्टी ने कहा कि विजय अपने राजनीतिक संपर्क कार्यक्रम को फिर से शुरू कर सकते हैं जो भगदड़ के कारण स्थगित कर दिया गया था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसगढ़ दौरा: पीएम मोदी शांति शिखर में ध्यान करेंगे, 5 बड़े कार्यक्रमों में भागीदारी; मिनट टू मिनट कार्यक्रम सूची
Next Article बलौदाबाजार: करंट की चपेट में आने से गर्भवती बायसन की मौत, शिकारियों ने शव के टुकड़े किए
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.