Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»कटक में ताजा हिंसा; सरकार ने इंटरनेट 24 घंटे के लिए बंद किया, माझी एवं पटनायक की शांति की अपील
Country

कटक में ताजा हिंसा; सरकार ने इंटरनेट 24 घंटे के लिए बंद किया, माझी एवं पटनायक की शांति की अपील

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 5, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कटक में ताजा हिंसा; सरकार ने इंटरनेट 24 घंटे के लिए बंद किया, माझी एवं पटनायक की शांति की अपील
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कटक. दो दिन पहले दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान हुई झड़प से जुड़ी हिंसा की ताजा घटनाओं के बाद रविवार को कटक में तनाव बना रहा. वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख नवीन पटनायक ने नागरिकों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का आग्रह किया. माझी और पटनायक की यह अपील विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा जिला प्रशासन के आदेश की अवहेलना करते हुए शाम को मोटरसाइकिल रैली आयोजित करने के बाद आयी.

मौजूदा कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर, राज्य सरकार ने गलत सूचना के प्रसार को रोकने के लिए कटक नगर निगम, कटक विकास प्राधिकरण (सीडीए) और आसपास के 42 मौजा क्षेत्र में रविवार शाम 7 बजे से सोमवार शाम 7 बजे तक इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया.

अधिकारियों के अनुसार, पुलिस द्वारा जुलूस रोकने के बाद मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त कर दिए गए और गौरीशंकर पार्क क्षेत्र की दुकानों में कथित तौर पर आग लगा दी गई. रैली शहर के पूर्वी बाहरी इलाके में स्थित विद्याधरपुर से शुरू होकर दरगाह बाजार इलाके सहित प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरी, जो शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि को हुई हिंसा का केंद्र था और शहर के पश्चिमी छोर पर सीडीए के सेक्टर 11 में समाप्त हुई.

रैली में शामिल व्यक्तियों को शहर में घूमते हुए ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते सुना गया. शांति की अपील करते हुए, माझी ने यह भी कहा कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक बयान में माझी ने उपद्रव पर दुख जताया और नागरिकों से सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा, ”कटक एक हजार साल पुराना शहर है जो अपने भाईचारे के लिए जाना जाता है. कुछ उपद्रवियों की हरकतों के कारण हाल के दिनों में शहर की शांति भंग हुई है.” मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उपद्रवियों पर कड़ी नजर रखे हुए है और उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पटनायक ने भी कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जतायी और कहा कि ओडिशा की प्रतिष्ठा एक शांतिप्रिय राज्य की है.

बाराबती-कटक से कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने कहा कि वह इस घटनाक्रम से “दुखी और चिंतित” हैं. उन्होंने कहा, ”हमारा शहर एकता और परंपरा का जीवंत उदाहरण है – जहां 500 से अधिक सालों से दुर्गा पूजा मनाई जाती रही है. जिन व्यक्तियों की पहचान इस एकता को तोड़ने की कोशिश करने वालों के तौर पर सीसीटीवी, ड्रोन और मोबाइल फुटेज के जरिये हुई है उन्हें कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए.” इस बीच, विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान हुई झड़प के विरोध में छह अक्टूबर को शहर में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है.

पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात 1.30 से दो बजे के बीच दरगाह बाजार क्षेत्र में हाथी पोखरी के पास झड़प उस समय हुई, जब विसर्जन यात्रा कथाजोड़ी नदी के तट पर देबीगारा की ओर ब­ढ़ रही थी. अधिकारियों के अनुसार, हिंसा तब भड़की जब कुछ स्थानीय लोगों ने विसर्जन यात्रा के दौरान तेज आवाज में संगीत बजाने पर आपत्ति जतायी. अधिकारियों के अनुसार बहस जल्द ही टकराव में बदल गई जब भीड़ ने विसर्जन यात्रा पर छतों से पत्थर और कांच की बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं, जिससे कटक के डीसीपी खिलाड़ी ऋषिकेश ज्ञानदेव सहित कई लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकांग्रेस ने दुश्मन का साथ चुना: पाक को रूसी JF-17 इंजन देने की खबरों पर जयराम के हमले पर BJP
Next Article छग में शिक्षा के अवसरों का विस्तार, रायपुर जिले के आरंग में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.