Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»कुख्यात माओवादी दंपति ने तेलंगाना पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण
Chhattisgarh

कुख्यात माओवादी दंपति ने तेलंगाना पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 17, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कुख्यात माओवादी दंपति ने तेलंगाना पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

हैदराबाद. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) से लगभग चार दशक तक जुड़े रहने के बाद एक कुख्यात माओवादी दंपति ने बृहस्पतिवार को तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. दंपति पर 20-20 लाख रुपये का नकद इनाम था. राचकोंडा पुलिस आयुक्तालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 45 साल भूमिगत रहने के बाद माला संजीव और उसकी पत्नी दीना की मुख्यधारा में वापसी को माओवादी आंदोलन के खिलाफ तेलंगाना पुलिस की समग्र और व्यापक रणनीति के लिए एक अहम सफलता माना जा रहा है.

विज्ञप्ति के मुताबिक, भाकपा माओवादी के दो वरिष्ठ भूमिगत नेताओं— माला संजीव उर्फ अशोक (62), राज्य समिति सदस्य (एससीएम) और सचिवालय सदस्य, चैतन्य नाट्य मंच (सीएनएम), दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी), छत्तीसगढ़ और उसकी पत्नी पी पार्वती उर्फ दीना (50), राज्य समिति सदस्य, डीकेएसजेडसी— ने राचकोंडा पुलिस आयुक्त जी सुधीर बाबू की मौजूदगी में आत्मसमर्पण कर दिया.

विज्ञप्ति के अनुसार, माला और दीना तेलंगाना सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और मुख्यधारा में लौटे पूर्व माओवादियों को दिए गए सहयोग से आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित हुए. आयुक्त ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन जीने की इच्छा जताई, जो उनके आत्मसमर्पण का एक कारण थी.

तेलंगाना के मेडचल-मलकजगिरी जिले का मूल निवासी माला संजीव 1980 में गुम्मादी विट्टल उर्फ ‘गद्दार’ के नेतृत्व वाली भाकपा (माले) पीपुल्स वार की जन नाट्य मंडली (जेएनएम) में शामिल हुआ था और 1986 तक इससे जुड़ा रहा था. सुधीर बाबू ने बताया कि ‘गद्दार’ के एक प्रमुख सहयोगी के रूप में माला ने दप्पू रमेश, दया, विद्या और दिवाकर जैसे सदस्यों के साथ मिलकर लगभग 16 राज्यों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया, ताकि भाकपा (माले) पीपुल्स वार की विचारधारा का प्रसार किया जा सके और लोगों को आंदोलन के प्रति आर्किषत किया जा सके.

उन्होंने बताया कि 1996 में माला भाकपा (माले) पीपुल्स वार समूह की सशस्त्र शाखा, विशेष रूप से मनुगुरु दलम में शामिल हो गया, जहां उसने डिवीजन कमेटी सदस्य (डीवीसीएम) के रूप में काम किया. सुधीर बाबू के मुताबिक, 2007 में माला ने दीना से शादी की, जो उसकी दूसरी पत्नी है. उन्होंने बताया कि भाकपा (माओवादी) के चैतन्य नाट्य मंच (सीएनएम) के बैनर तले दोनों ने दंडकारण्य के विभिन्न क्षेत्रों में आदिवासी समुदायों को भाकपा (माओवादी) के प्रति एकजुट करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए.

सुधीर बाबू के अनुसार, तेलंगाना के नगरकुर्नूल जिले की मूल निवासी दीना 1992 में नल्लामाला क्षेत्र में भाकपा (माले) पीपुल्स वॉर समूह के ऊपरी पठार दल में शामिल हुई. उन्होंने बताया कि 2004 में दीना का तबादला विशाखापत्तनम जिले के गलीकोंडा एरिया दलम में एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम) के तौर पर हुआ, जहां उसने 2007 तक काम किया. उसी साल, उसका तबादला छत्तीसगढ़ के डीकेएसजेडसी में हो गया और वह सीएनएम में शामिल हो गई.

पुलिस ने बताया कि 2018 में दीना को राज्य कमेटी सदस्य (एससीएम) के तौर पर पदोन्नत किया गया और वह डीकेएसजेडसी के तहत सीएनएम में काम करती रही. पुलिस आयुक्त ने वरिष्ठ भूमिगत माओवादियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की. सुधीर बाबू ने कहा, ”हम तेलंगाना के माओवादियों से आग्रह करते हैं कि वे अपने पैतृक गांवों में लौट आएं और तेलंगाना के विकास में योगदान दें.” उन्होंने कहा, ”तेलंगाना सरकार अपनी पुनर्वास योजनाओं और अन्य सहायता प्रणालियों के तहत मुख्यधारा में शामिल होने वाले लोगों को सभी लाभ प्रदान करेगी. सरकार उन्हें एक स्वतंत्र और सम्मानजनक जीवन जीने में मदद करने के लिए पूरी सहायता देगी.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारत के नागरिकों व सेना के साथ छेड़खानी करने पर नतीजे भुगतने पड़ते हैं: अमित शाह
Next Article श्रृंखला दांव पर है, इसलिए बुमराह को खिलाने की संभावना है: रेयान टेन डोएशे
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.