Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»कुलगुरु की गाड़ी जबरन रोकने पर कांग्रेस के पूर्व नेता समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Blog

कुलगुरु की गाड़ी जबरन रोकने पर कांग्रेस के पूर्व नेता समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

atulpradhanBy atulpradhanMay 26, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कुलगुरु की गाड़ी जबरन रोकने पर कांग्रेस के पूर्व नेता समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

इंदौर: इंदौर में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलगुरु की गाड़ी को जबरन रोककर उन्हें इससे उतरने के लिए मजबूर करने की कथित घटना को लेकर कांग्रेस के एक पूर्व नेता समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आनंद यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान 17 मई को इस संस्थान के परिसर में कुलगुरु डॉ. राकेश ंिसघई (59) की सरकारी कार को जबरन रोका गया और उन्हें इस वाहन से बाहर उतरने के लिए मजबूर किया गया।

यादव ने बताया कि कुलगुरु की शिकायत में कहा गया कि कांग्रेस के पूर्व नेता अजय चौरड़िया ने इस घटना में विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के दो नेताओं-दीपक सोलंकी और सोहेल परवेज का ‘सहयोग’ किया।ंिसघई ने अपनी शिकायत में कहा कि इस घटना के दौरान उन्हें उनका शासकीय काम करने से रोका गया तथा कुलगुरु के रूप में उनका अपमान किया गया।

उन्होंने शिकायत में यह भी कहा कि जब वह अपनी गाड़ी से उतरे, तो उनका रास्ता रोका गया और उन्हें धमकाने की कोशिश की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि चौरड़िया, सोलंकी और परवेज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126 (किसी व्यक्ति को अनुचित तरीके से रोकना), धारा 221 (किसी लोक सेवक के कर्तव्य के निर्वहन में बाधा डालना), धारा 351 (आपराधिक धमकी) और अन्य संबद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि कुलगुरु की गाड़ी को कथित तौर पर जबरन रोके जाने के दौरान विश्वविद्यालय के स्ववित्त संस्थान कर्मचारी संघ से जुड़े लोग नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन और अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुंबई में आंधी-तूफान के साथ लगातार बारिश से जलभराव, उपनगरीय रेल सेवा प्रभावित
Next Article सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने कतर के मंत्री को पहलगाम हमले, ऑपरेशन सिंदूर पर भारत के रुख से अवगत कराया
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.