कौशांबी: कौशांबी जिले के एक गांव में कथित तौर पर अवैध संबंध के शक में एक युवक और उसकी मां की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसर्किमयों को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव की है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ंिसह ने बताया कि गांव निवासी शनि और श्रवण को शक था कि गांव के ही रहने वाले कल्लू उर्फ सर्वजीत दिवाकर (22) का उनकी बहन से अवैध संबंध है।

उन्होंने बताया कि बीती रात शनि, श्रवण और उनकी मां शांति देवी ने सर्वजीत के घर पर हमला बोल दिया। ंिसह ने बताया कि तीनों ने सर्वजीत और उसकी मां संगीता (49) पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार किये जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

ंिसह ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सर्वजीत के पिता की तहरीर पर शनि, श्रवण और उसकी मां के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चरवा के थाना प्रभारी जगदीश कुमार, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक और बीट के सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि एक आरोपी श्रवण को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मौके से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए हैं। ंिसह ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने चार टीम गठित की हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version