नयी दिल्ली. इस साल की शुरुआत में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान प्रसिद्ध हुई 16 वर्षीय मोनालिसा भोसले मलयालम फिल्म ‘नागम्मा’ में काम करेगी. भोसले ने फिल्म के पूजा समारोह की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह फिल्म अभिनेता कैलाश के साथ नजर आएंगी. पूजा समारोह में फिल्म निर्माता सिबी मलयिल भी शामिल हुए.

वेबसाइट ऑन मनोरमा की खबर के अनुसार, पी बीनू वर्गीस द्वारा निर्देशित और जीली जॉर्ज द्वारा निर्मित फिल्म ‘नागम्मा’ में मोनालिसा महत्वपूर्ण भूमिका में होगी. इंदौर से लगभग 100 किलोमीटर दूर महेश्वर में रहने वाली भोंसले प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान उस समय चर्चा में आई जब वह वहां रुद्राक्ष की मालाएं बेचने गई थी. उसकी चमकदार हल्की भूरी आंखें और मुस्कान के कारण उसे ‘मोनालिसा’ कहा जाने लगा. उसका असली नाम मोनी भोंसले है. फिल्म ‘नागम्मा’ की शूटिंग सितंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version