Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का दूसरा संस्करण अहम मुद्दों को सामने लाएगा: एकता कपूर
Entertainment

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का दूसरा संस्करण अहम मुद्दों को सामने लाएगा: एकता कपूर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 10, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का दूसरा संस्करण अहम मुद्दों को सामने लाएगा: एकता कपूर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. धारावाहिक निर्माता एकता कपूर ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह लोकप्रिय धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का दूसरा संस्करण लाने के विचार के सख्त खिलाफ थीं, लेकिन फिर उन्होंने ऐसा करने का फैसला किया क्योंकि वह एक ऐसा शो बनाना चाहती थीं जो महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाता है. एकता कपूर ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का निर्माण किया था, जो स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित हुआ था और जिसने 2000 से 2008 जक दर्शकों के दिलों पर राज किया था.

इस शो ने पिछले महीने अपने 25 साल पूरे कर लिए. अब इस धारावाहिक का दूसरा संस्करण आ रहा है जिसमें अभिनेत्री-राजनेता स्मृति ईरानी एक बार फिर ‘तुलसी विरानी’ की भूमिका में दिखाई देंगी. अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक बयान में, एकता ने लोगों के इस सवाल का जवाब दिया कि उन्होंने इतने सालों बाद शो को वापस लाने का फैसला क्यों किया? एकता ने कहा, ” जब ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल पूरे होने वाले थे और इसे दोबारा शुरू करने का विचार सामने आया तो मेरी पहली प्रतिक्रिया थी ‘नहीं’. आप पुरानी यादों से मुकाबला नहीं कर सकते, यह हमेशा हावी रहती हैं…..” उन्होंने दावा किया कि एक अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा किए गए शोध से पता चला कि इस शो ने “घरों में महिलाओं को आवाज” दी है.

एकता ने कहा,” 2000 से 2005 के बीच पहली बार महिलाओं ने पारिवारिक चर्चाओं में भाग लेना शुरू किया और यह बदलाव भारतीय टेलीविजन खासकर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘कहानी घर घर की’ से आया था.” एकता ने कहा,” इस धारावाहिक ने दुनिया भर में भारत की कहानी कहने की परंपरा को आगे बढ़ाया. यह सिफ.र् एक डेली सोप नहीं था बल्कि इसने बलात्कार, वैवाहिक बलात्कार, उम्र को लेकर र्शिमंदगी और इच्छामृत्यु जैसे मुद्दों पर चर्चा का मैदान तैयार किया. यही इस कहानी की असली विरासत थी.” उन्होंने कहा कि ‘स्टार प्लस’ और अपने प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के अधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान उन्होंने कई सवालों पर विचार किया और जब उन्हें जवाब मिल गए, तो उन्होंने नए शो के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने के लिए भारत को निर्यात बढ़ाना होगा: ठाकुर
Next Article बांग्लादेश : पूर्व प्रधानमंत्री हसीना के खिलाफ मानवता के विरुद्ध अपराध के आरोप तय
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.