Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»लाल मैदान पावर हाउस में दुर्गोत्सव का 54वां साल: इस बार थीम होगी खास… ढोकरा शिल्प की 3 हजार मूर्तियों से सुसज्जित होगा मां अंबे का दरबार
Chhattisgarh

लाल मैदान पावर हाउस में दुर्गोत्सव का 54वां साल: इस बार थीम होगी खास… ढोकरा शिल्प की 3 हजार मूर्तियों से सुसज्जित होगा मां अंबे का दरबार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 21, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
लाल मैदान पावर हाउस में दुर्गोत्सव का 54वां साल: इस बार थीम होगी खास… ढोकरा शिल्प की 3 हजार मूर्तियों से सुसज्जित होगा मां अंबे का दरबार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भिलाई नगर। बुराई पर अच्‍छाई की जीत का प्रतीक दुर्गोत्सव पर्व हमें सिखाता है कि रास्‍ता चाहे कितना भी मुश्किल क्‍यों न हो, सही मार्ग पर चलने से ही जीत मिलती है। यह विश्‍वास पैदा होता है कि सत्‍य और न्‍याय की जीत हमेशा होती है। हमें सदैव सत्‍य और न्‍याय के लिए खड़ा होना चाहिए। इसी उद्देश्य के तहत पिछले 5 दशकों से पावर हाऊस भिलाई के लाल मैदान में “दुर्गोत्सव” का सफल और भव्य आयोजन करती आ रही सुभाष नवयुवक जागृति समिति 54वें वर्ष 22 सितंबर सोमवार को प्रातः 9 बजे विशाल कलश यात्रा के साथ मां दुर्गा की स्थापना करने जा रही है।

हिंदू संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, अप्सरा लोक जैसे थीम के बाद इस वर्ष क्या है “सरप्राइज”

सामाजिक संस्कार और देशभक्ति जज्बे सहित नशे के कुप्रभावों से दूर रहने जैसी थीम के लिए पूरे छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में अपने सशक्त आयोजनों के लिए मशहूर नेताजी सुभाष जागृति समिति 54वें वर्ष कौन से ऐसे सरप्राइज थीम पर भव्य पंडाल निर्माण में महीनों से लगी है, यह सस्पेंस लगातार भिलाई वासियों में बरकरार रहा है।

समिति के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, महामंत्री विजय सिंह और उपाध्यक्ष गोविंद सिंह राजपूत ने इस वर्ष की थीम को सार्वजनिक करते हुए पत्रवार्ता में बताया कि “हमर छत्तीसगढ़ के कला” और आदिवासियों के “ढोकरा आर्ट” को 54वें वर्ष की थीम समर्पित की गई है।

लॉस्ट-वैक्स तकनीक, पीतल-तांबे-कांसा जैसी धातु की मूर्तियों पर बारिक नक्काशी है “ढोकरा आर्ट”

महामंत्री विजय सिंह ने बताया कि बस्तर छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उड़िसा, राजस्थान और मध्यप्रदेश में रहने वाले आदिवासियों के ढोकरा आर्ट ने देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई है। यह कला हमें और समाज को संदेश देती है कि प्रकृति और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ही हमें अपनी संस्कृति को जीवंत बनाए रखना है।

ढोकरा थीम से हम न केवल आने वाली पीढ़ी से इसका परिचय करवा रहे हैं बल्कि विलुप्त होती आदिवासी पारंपरिक कला संस्कृति को इस्पात नगरी भिलाई वासियों के समक्ष साकार स्वरूप भी दे रहे हैं।

पकी हुई मिट्टी, सरसों की टहनी, सागौन के पत्ते, बांस की चटाई, लाख की चुड़ियां, टोकनी-सूप से से रहा दरबार

उपाध्यक्ष गोविंद सिंह राजपूत ने जानकारी दी कि लाल मैदान का भव्य पंडाल ढोकरा कला को समर्पित है। सैकड़ों बांस की चटाई, टोकरी, लाख की चुड़ियों, पकी हुई मिट्टी (टेराकोटा) और सागौन के बड़े पत्तों से माता का विशाल दरबार सजाया जा रहा है। सैकड़ों कारीगरों के महीनों की मेहनत यहां दुर्गोत्सव के प्रथम दिवस से सभी कलाकृतियों में मानों प्राण फूंकने जा रही है, भिलाई सहित छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से पधारे भक्त इस आकर्षक और भव्य पूजा पंडाल में प्रवेश करते ही ऐसी अनुभूति अवश्य करेंगे।

दरअसल ऐसे भव्य पंडाल में प्रकृति और पर्यावरण के महत्व को समाज में रेखांकित करते हुए समिति ने ऐसी वस्तुओं का प्रयोग पूजा पंडाल के निर्माण में किया है जो प्रकृति प्रदत्त और पर्यावरण के अनुकूल है।

महीनों में तैयार हुए सागौन के हजारों पत्ते, लगभग 3 हजार कलात्मक मूर्तियों के साथ विराजेंगी मां अंबे

मंत्री अनिरूद्ध गुप्ता ने बताया कि पश्चिम बंगाल से मिट्टी मंगवा कर दुर्ग जिले के ग्राम थनौद में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा बनवाई कर लाल मैदान पूजा पंडाल में गाजे बाजे के साथ लाया गया है। 22 सितंबर को माताजी की स्थापना के पश्चात प्रत्येक दिन और संध्याकाल में महाआरती होगी। 30 सितंबर सुबह 10 बजे से कन्या भोज और मध्यान्ह 3 बजे से हवन पूजन किया जाएगा। 2 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से महाभंडारा, 3 अक्टूबर को मध्याह्न 2 बजे से माता प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकलेगी।

पूजा पंडाल में अद्भुत लाइटिंग के साथ टोकरी से बने झूमर, लगभग 3 हजार टेराकोटा मूर्तियां, ढोकरा आर्ट से सुसज्जित दरबार परिसर, 20-20 फुट की अद्भुत गुड़िया, लाख से सजा दरबार, हजारों सागौन पत्ते के शेलनुमा रूप से सजे दरबार खंभ सहित अनेक आकर्षक कलाकृतियों के बीच दरबार में विराजीं माता अंबे का दर्शन और आशिर्वाद भक्तों को अद्भुत और सुखद अनुभुति देगा।

गौरतलब हो कि ढोकरा कला आदिवासी समुदायों, खासकर गड़वा/घड़वा और झारा शिल्पकारों की आजीविका का महत्वपूर्ण साधन है और इन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाती है। सुदूर क्षेत्र की ऐसी पारंपरिक कला को भिलाई की धरा पर अपनी थीम से अवतरित स्वरूप देने वाली नेताजी सुभाष जागृति समिति के 54वें वर्ष वीके गोयल, हेमन नागदेव, भीमसेन सेतपाल, मांगीलाल सोनी, डीएस गड़गे, महिमानंद सिंह, महेश श्रीरामवार, पुरूषोत्तम टावरी के संरक्षण में फत्तेलाल जंघेल, पवन सिंह राजपूत, राजाराम जाधव, शिरीष अग्रवाल, ओमप्रकाश शर्मा, प्रकाश लहरे, कार्तिक सिंह, बिंदू सोनकर, अरविंद कानतोड़े, गणेश साहू, सोमेश्वर राव, रामलाल जंघेल, आतीश गौर, दीपक सिंह, सुधाकर, रामप्रीत, कुबेरनाथ, अजरंगी, यशपाल, आयुश, लक्की सहित सैकड़ों युवाओं की टीम दुर्गोत्सव की तैयारी में पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य में मशगूल है।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री का आत्मीय और वात्सल्यपूर्ण व्यवहार, नन्ही बच्ची भूमिका बघेल को दुलारते हुए खिलाया महुआ लड्डू
Next Article प्रमोद भगत ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता, सुकांत कदम को दो रजत पदक
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.