Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»लालू प्रसाद ने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को राजद से किया निष्कासित
Blog

लालू प्रसाद ने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को राजद से किया निष्कासित

atulpradhanBy atulpradhanMay 25, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
लालू प्रसाद ने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को राजद से किया निष्कासित
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पटना. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रविवार को अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को ”गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार” के कारण छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया और उनके साथ सभी पारिवारिक संबंध भी तोड़ दिए.
प्रसाद ने दोपहर में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह घोषणा की. तेजप्रताप ने शनिवार शाम को सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि वह एक युवती के साथ ”12 साल से रिश्ते में हैं.” हालांकि, तेजप्रताप शादीशुदा हैं और उनकी तलाक याचिका अभी भी यहां एक कुटुम्ब अदालत में लंबित है.

सोशल मीडिया पर अपने इस कठोर कदम की घोषणा करने वाले लालू प्रसाद ने पिछले दिन की घटनाओं का कोई उल्लेख नहीं किया, लेकिन अपने बड़े बेटे के ”सार्वजनिक आचरण और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार” की आलोचना की. लालू प्रसाद ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना सामाजिक न्याय के लिए हमारे सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है. ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है. उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं. अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी. उसे पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया जाता है.”

उन्होंने कहा, ”अपने निजी जीवन का भला-बुरा और गुण-दोष देखने में वह (तेजप्रताप) स्वयं सक्षम है. उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें. लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं. परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है.” यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब बिहार विधानसभा चुनाव में कुछ महीने ही बचे हैं. राजद यह चुनाव लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ेगा.

जब इस संबंध में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से पूछा गया तो उन्होंने एक सधी हुई प्रतिक्रिया दी और साफ तौर पर कहा कि, ”हम ऐसी चीजों को पसंद नहीं करते हैं.” राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी ने कहा, ”मेरे बड़े भाई वयस्क हैं. वह अपने निजी जीवन में कोई भी विकल्प चुनने के लिए स्वतंत्र हैं. लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें हम बर्दाश्त नहीं कर सकते. और यही बात हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में जोर देकर कही है.” तेजप्रताप यादव ने 2015 के विधानसभा चुनावों में अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी और वह दूसरी बार विधायक बने हैं. वह दो बार राज्य मंत्रिमंडल में भी रह चुके हैं. हालांकि, अपने छोटे भाई तेजस्वी के विपरीत, वह हमेशा गलत कारणों से चर्चा में रहे हैं.

कुछ महीने पहले, तेजप्रताप को अपनी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी को उनके आदेश के अनुसार नाचने से इनकार करने पर निलंबन की धमकी देने और बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था. इससे पहले तेजप्रताप वैवाहिक विवाद के अलावा 2019 के लोकसभा चुनाव में बागियों का समर्थन करने, समानांतर संगठन ‘लालू राबड़ी मोर्चा’ बनाने और राजद कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए आरक्षित कुर्सी पर बैठने जैसे कार्यों को लेकर चर्चा में रहे थे.

राजद में मचे घमासान पर प्रतिक्रिया देते हुए जद(यू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, ”लालू प्रसाद ने अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए यह कदम उठाया है, क्योंकि उनके बड़े बेटे ने यह दावा करके अपने कृत्य को छिपाने की कोशिश की थी कि उनका फेसबुक पेज हैक कर लिया गया है.” उन्होंने कहा, ”लेकिन लालू प्रसाद को याद रखना चाहिए कि उन पर यह आरोप लगाया जाएगा कि जब उनकी पुत्रवधू, जो एक पूर्व मुख्यमंत्री की पोती हैं, को अपमानित किया गया तो वह चुप रहे.” पार्टी से निष्कासित करने का यह कदम बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव द्वारा फेसबुक पर एक पोस्ट में यह कहने के एक दिन बाद उठाया गया कि वह एक युवती के साथ ”रिश्ते में’ हैं, लेकिन बाद में उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया मंच पर उनका अकाउंट ”हैक” कर लिया गया था.

हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों को यह बात पसंद नहीं आई और कई लोगों ने तेजप्रताप (37) को उनके शादीशुदा होने की बात याद दिलाई, जो 2018 में काफी धूमधाम से हुई थी. तेजप्रताप ने शनिवार रात को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा, ”मेरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैक एवं मेरी तस्वीरों को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालों को परेशान और बदनाम किया जा रहा है. मैं अपने शुभचिंतकों और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफ.वाह पर ध्यान न दें….” तेजप्रताप ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या से शादी की थी. हालांकि, कुछ ही महीनों के भीतर ऐश्वर्या ने यह आरोप लगाते हुए घर छोड़ दिया था कि उनके पति और ससुराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरविवार 25 मई 2025: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?
Next Article पाकिस्तान में बैठा कोई व्यक्ति यह नहीं सोच सकेगा कि भारतीयों की हत्या करके वह बच जाएगा: थरूर
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.