Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»लंदन में ‘फलस्तीन एक्शन’ रैली के दौरान 890 से अधिक प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
International

लंदन में ‘फलस्तीन एक्शन’ रैली के दौरान 890 से अधिक प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 7, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
लंदन में ‘फलस्तीन एक्शन’ रैली के दौरान 890 से अधिक प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लंदन. लंदन की महानगर पुलिस ने ‘फलस्तीन एक्शन’ को आतंकी समूह घोषित करने के खिलाफ किए गए प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा अधिकारियों पर ‘लात चलाने और थूकने जैसे असहनीय’ दुर्व्यवहार की रविवार को निंदा की. उसने इस मामले में 890 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है.

ब्रिटिश सरकार द्वारा इस समूह पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में शनिवार को सैकड़ों लोग संसद चौक पर एकत्र हुए, तथा इजराइल-हमास संघर्ष के विरोध में ”मैं नरसंहार का विरोध करता हूं, मैं फलस्तीन कार्रवाई का समर्थन करता हूं” जैसे नारे लिखी तख्तियां लिये हुए थे.

पुलिस ने अगस्त में भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में इस संगठन के प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया था.
शनिवार को हुई अधिकांश गिरफ्तारियां प्रतिबंधित संगठन का समर्थन करने के लिए एवं आतंकवाद अधिनियम के तहत की गयी थीं. वहीं, कुछ लोगों को पुलिस अधिकारियों पर हमले तथा अन्य सार्वजनिक व्यवस्था संबंधी अपराधों के लिए भी गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस अभियान का नेतृत्व करने वाली महानगर पुलिस की उप सहायक आयुक्त क्लेयर स्मार्ट ने कहा, ”अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय, हमारे अधिकारियों को प्रदर्शनकारियों द्वारा घूंसे मारे गए, लात मारी गई, उन पर थूका गया और उन पर वस्तुएं फेंकी गईं.”

उन्होंने कहा, ”फलस्तीन एक्शन के समर्थकों द्वारा न्याय प्रणाली को दबाने के लिए अपनाई गई रणनीति तथा भीड़ हिंसा को रोकने के लिए संसाधनों की आवश्यकता थी. इसलिए अधिकारियों को अपने इलाकों से बाहर जाना पड़ा, जिससे उन लंदनवासियों को नुकसान हुआ, जो उन पर निर्भर थे.” महानगर पुलिस ने बताया कि उसने शनिवार को ब्रिटेन की राजधानी में विरोध प्रदर्शनों को नियंत्रित करने के लिए 2,500 से ज्यादा अधिकारियों को तैनात किया था.

हालांकि, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ‘फलस्तीन एक्शन’ के समर्थन में ‘डिफेंड आवर ज्यूरीज’ संगठन द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में सबसे अधिक गिरफ्तारियां हुईं. लंदन महानगर पुलिस ने बताया, ”पूरे प्रदर्शन के दौरान, अधिकारियों को उनके कर्तव्यों का पालन करने से रोकने के लिए समन्वित प्रयास किया गया, जो हिंसा में बदल गया, जहां अधिकारियों को घूसे मारे गये, लातें मारी गईं, उन पर थूका गया और उन पर वस्तुएं फेंकी गईं.” उसने कहा, ”पुलिस अधिकारियों पर हमले और अन्य अपराधों के लिए 25 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और जिम्मेदार लोगों पर कानून के हिसाब से सख्त कार्रवाई की जाएगी.” पूर्व गृह मंत्री यवेट कूपर ने जुलाई में ब्रिटेन के आतंकवाद अधिनियम के तहत ‘फलस्तीन एक्शन’ पर प्रतिबंध लगा दिया था. कानून के मुताबिक, इस समूह की सदस्यता या समर्थन एक अपराध है और दोषी पाए जाने पर 14 साल के कारावास की सजा हो सकती है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबीजापुर: जंगलों में माओवादी ठिकाने से आग्नेयास्त्र और विस्फोटक बनाने की सामग्री का जखीरा बरामद
Next Article राष्ट्र ध्वज का अपमान करने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.