Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त सुश्री वैभवी अग्रवाल को CM ने दी बधाई

March 7, 2026

lnd vs NZ T20 World Cup Final: भारत ने मौजूदा टी20 विश्व कप में जीते हैं 87 प्रतिशत मैच, जानें न्यूजीलैंड का अब तक कैसा रहा सफर

March 7, 2026

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

March 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»lnd vs NZ T20 World Cup Final: भारत ने मौजूदा टी20 विश्व कप में जीते हैं 87 प्रतिशत मैच, जानें न्यूजीलैंड का अब तक कैसा रहा सफर
Sports

lnd vs NZ T20 World Cup Final: भारत ने मौजूदा टी20 विश्व कप में जीते हैं 87 प्रतिशत मैच, जानें न्यूजीलैंड का अब तक कैसा रहा सफर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniMarch 7, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
lnd vs NZ T20 World Cup Final: भारत ने मौजूदा टी20 विश्व कप में जीते हैं 87 प्रतिशत मैच, जानें न्यूजीलैंड का अब तक कैसा रहा सफर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड की टीमें टी20 विश्व कप में खिताब जीतने के करीब पहुंच गई हैं। दोनों टीमों के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम जहां अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने उतरेगी तो वहीं, न्यूजीलैंड की नजरें पहली बार ट्रॉफी अपने नाम करने पर टिकी होंगी। भारत ने लगातार दूसरी बार और कुल चौथी बार फाइनल में जगह बनाई है, जबकि यह दूसरा मौका है जब कीवी टीम इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेलेगी।

विश्व कप से पहले भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुई थी सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप शुरू होने से ठीक पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज हुई थी। भारत का प्रदर्शन उस सीरीज में काफी शानदार रहा था और टीम ने कीवियों को 4-1 से मात दी थी। मौजूदा टी20 विश्व कप में हालांकि उनकी भिड़ंत नहीं हुई थी और अब खिताब के लिए दोनों टीमें एक दूसरे के सामने होंगी।

मौजूदा टूर्नामेंट में अहमदाबाद में कैसा रहा दोनों टीमों का रिकॉर्ड

टी20 विश्व कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका ने की। भारत ने अपने सात मैच घरेलू जमीन पर खेले, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उसका मुकाबला कोलंबो में हुआ। वहीं, न्यूजीलैंड ने पांच मैच में भारत में और तीन मुकाबले श्रीलंका में खेले। दिलचस्प बात यह है कि दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप का मैच खेल चुकी हैं। भारत ने मौजूदा टूर्नामेंट में इस मैदान पर अब तक दो मुकाबले खेले। ग्रुप चरण में टीम ने नीदरलैंड को हराया, जबकि सुपर आठ में उसे इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका से हार मिली।

न्यूजीलैंड की बात करें तो टीम ने अहमदाबाद में एक मुकाबला खेला। ग्रुप चरण में उसे इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के हाथों सात विकेट से हार मिली थी। दोनों टीमों का टूर्नामेंट में ओवरऑल प्रदर्शन देखें तो न्यूजीलैंड ने आठ में से पांच मैच जीते, दो हारे और एक मैच उसका बारिश में धुला। वहीं, भारत ने आठ में से सात मैच जीते और एक मैच गंवाया। भारत टूर्नामेंट में एकमात्र मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से अहमदाबाद में ही हारा था।

दक्षिण अफ्रीका से मिली हार ने दिया था झटका
भारत ग्रुप ए में शामिल था और उसने शुरुआती चरण में अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया।
भारत ग्रुप स्टेज में शीर्ष पर रहते हुए सुपर आठ में पहुंचा था।
सुपर आठ में भारत को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार थी, लेकिन उनसे जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
भारत ने फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हराया और लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

एक समय बाहर होने की कगार पर था न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप डी में थी। उसने ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा को हराया, लेकिन दक्षिण अफ्रीका से हार गई।
सुपर आठ में टीम का पहला मैच पाकिस्तान से था जो बारिश में धुल गया था।
अगले मैच में कीवियों ने श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत किया।
सुपर आठ के मुकाबले में न्यूजीलैंड को इंग्लैंड से हार मिली जिससे उसके अभियान को झटका लगा। उस वक्त टीम बाहर होने के कगार पर पहुंच गई थी।
पाकिस्तान को श्रीलंका को 147 रन तक रोकना था जिससे वह नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड को बाहर कर सके, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और कीवी टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही।
सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने एकतरफा अंदाज में दक्षिण अफ्रीका को हराया और दूसरी बार फाइनल में प्रवेश किया।






Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर
Next Article UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त सुश्री वैभवी अग्रवाल को CM ने दी बधाई
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

IND vs NZ Final Playing 11: वरुण की मिस्ट्री फीकी पड़ी, क्या कुलदीप यादव को मिलेगा T20 विश्वकप फाइनल में मौका?

March 7, 2026
Sports

रेलवे का बड़ा फैसला: क्रिकेट फैंस ध्यान दें, टी20 फाइनल के चलते दिल्ली से साबरमती के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

March 7, 2026
Sports

IND vs ENG Semifinal Turning Point: मैच का पासा पलटने वाले पल; दुबे का प्रमोशन, अक्षर के कैच और बूम-बूम-बुमराह

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त सुश्री वैभवी अग्रवाल को CM ने दी बधाई

March 7, 2026

lnd vs NZ T20 World Cup Final: भारत ने मौजूदा टी20 विश्व कप में जीते हैं 87 प्रतिशत मैच, जानें न्यूजीलैंड का अब तक कैसा रहा सफर

March 7, 2026

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

March 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.