Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»लूटी गई 1.01 करोड़ रुपये की नकदी बरामद, आठ लुटेरे गिरफ्तार
Country

लूटी गई 1.01 करोड़ रुपये की नकदी बरामद, आठ लुटेरे गिरफ्तार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 28, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
लूटी गई 1.01 करोड़ रुपये की नकदी बरामद, आठ लुटेरे गिरफ्तार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बेंगलुरु. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ लुटेरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से बेंगलुरु में एक सुपारी व्यापारी से कथित तौर पर लूटे गए 1.01 करोड़ रुपये बरामद कर लिए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, राजस्थान के रहने वाले मोटाराम (45) और उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी शनिवार शाम तुमकुरु के सुपारी व्यापारी हेमंत को पैसे सौंपने के लिए कार से हुलीमावु आए थे.

पुलिस ने बताया कि अचानक दो अजनबी वहां पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उनसे पूछताछ करने लगे. पुलिस ने बताया कि उनमें से एक ने कार, शिकायतकर्ता, दंपती और नकदी की वीडियो रिकॉर्डिंग करने का दावा करते हुए कार की जांच और वीडियो रिकॉर्डिंग की. पूछताछ करने पर बदमाशों ने शिकायतकर्ता हेमंत और महिला पर हमला किया और नकदी से भरे थैले छीनने की कोशिश की.

दंपती कार लॉक करके भाग गए, लेकिन दो संदिग्धों ने मोटरसाइकिल से उनका पीछा किया, उन्हें रोका और जानबूझकर कार के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि डर के मारे मोटाराम ने यू-टर्न लिया और एक खाली प्लॉट के पास रुक गए, जहां हेमंत और मोटाराम को कार से जबरन उतार दिया गया.

मोटाराम की पत्नी लक्ष्मी देवी पैसों का थैला लेकर अंदर बैठी रहीं. हमलावरों में से एक ने हेमंत पर फिर हमला किया. कुछ ही देर में उनके तीन-चार और साथी भी उनके साथ आ गए. उन्होंने हेमंत और राजस्थान के दंपती को जबरन खाली जगह पर बने एक शेड में खींच लिया, उनके मोबाइल फोन छीन लिए और धमकी दी कि 10 लाख रुपये देने पर ही उन्हें छोड़ा जाएगा.

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता को अपने नियोक्ता को फोन करके रकम मांगने के लिए मजबूर किया गया. जब उसने इनकार किया तो पीड़ितों को लगभग दो घंटे तक अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा गया. इसके बाद गिरोह ने दंपती और शिकायतकर्ता से 1.01 करोड़ रुपये, उनकी कारें और मोबाइल फोन लूट लिए. शिकायत दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आयी और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई.

एक पुलिस अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया, “मात्र 15 मिनट के भीतर टीम घटनास्थल पर पहुंची और आठ आरोपियों को पकड़ लिया, लूटी गई 1.01 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की और अपराध में इस्तेमाल किए गए वाहनों (कार और मोटरसाइकिल) को जब्त कर लिया. शिकायतकर्ता और दंपती को सुरक्षित बचा लिया गया.” अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में नरसिम्हा (34), जीवन (27), किशोर (30), वेंकटराजू (28), चंदिरन (33), कुमार (36), रवि किरण (33) और नमन (18) शामिल हैं. इनमें से दो (किशोर और वेंकटराजू) पर पहले से ही अलग-अलग मामलों में हत्या और डकैती के आरोप हैं. हुलीमावु थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकेंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक में जाति आधारित सर्वेक्षण के आंकड़ों को लेकर चिंता जताई
Next Article कर्नाटक: बलात्कार, धोखाधड़ी मामला, डीएनए जांच में भाजपा नेता का बेटा ही बच्चे का पिता निकला
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.