Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»‘लव जिहाद’ मामले में फरार कांग्रेस पार्षद को आत्मसमर्पण कर देना चाहिए : नेता प्रतिपक्ष
Country

‘लव जिहाद’ मामले में फरार कांग्रेस पार्षद को आत्मसमर्पण कर देना चाहिए : नेता प्रतिपक्ष

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 6, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
‘लव जिहाद’ मामले में फरार कांग्रेस पार्षद को आत्मसमर्पण कर देना चाहिए : नेता प्रतिपक्ष
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

इंदौर. इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने बुधवार को कहा कि ‘लव जिहाद’ के कथित वित्तपोषण के मामले में करीब दो महीने से फरार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को आत्मसमर्पण कर देना चाहिए. पार्षद की गिरफ्तारी पर 20,000 रुपये का इनाम घोषित है. नेता प्रतिपक्ष ने हालांकि यह आरोप भी लगाया कि सत्तारूढ. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुनियादी मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए कादरी को ‘लव जिहाद’ मामले में फंसाया है. चौकसे, कांग्रेस के नेता हैं.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ”भाजपा सरकार कादरी को सूबे के सबसे बड़े अपराधी के तौर पर पेश कर रही है, जबकि नगर निगम के सम्मेलनों में वह हमेशा गोमाता और मंदिरों के समर्थन में बात करते थे.” चौकसे ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ. भाजपा के इशारे पर कादरी को ‘लव जिहाद’ के कथित वित्तपोषण के मामले में उसी तरह फंसाया गया है, जिस तरह पूरे देश में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के दुरुपयोग से विपक्षी नेताओं पर झूठे आरोप गढ़कर कार्रवाई की जा रही है ताकि बुनियादी मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाया जा सके.
यह पूछे जाने पर कि कादरी पिछले दो महीने से क्यों फरार हैं, नेता प्रतिपक्ष ने जवाब दिया, ”निश्चित रूप से यह गलत है. उन्हें आत्मसमर्पण कर देना चाहिए.” इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मंगलवार को कहा था कि कादरी की सदस्यता बर्खास्त करने के लिए नगर निगम के आगामी सम्मेलन में प्रस्ताव पेश किया जाएगा.

उन्होंने कहा था कि ‘लव जिहाद’ के वित्तपोषण और अन्य गंभीर आरोपों के कारण उनका पार्षद बने रहना शहर के हित में कतई नहीं है. ‘लव जिहाद’ शब्द का इस्तेमाल दक्षिणपंथी संगठन यह दावा करने के लिए करते हैं कि मुस्लिम पुरुष अन्य धर्मों की महिलाओं को इस्लाम में धर्मांतरित करने के लिए प्रेम के जाल में फंसाते हैं.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के दो युवकों-साहिल शेख और अल्ताफ शाह ने जून के दौरान पुलिस की पूछताछ में कथित तौर पर स्वीकार किया था कि युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर धर्मांतरित कराने के लिए उन्हें कादरी ने कुल तीन लाख रुपये दिए थे और यह रकम उन्होंने युवतियों पर खर्च की थी.

अधिकारी ने बताया कि दोनों युवकों को अलग-अलग मामलों में दो युवतियों से दुष्कर्म और अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया गया था.
उन्होंने बताया कि दोनों युवकों के बयान के आधार पर कादरी के खिलाफ धन के दम पर धर्मांतरण की साजिश में शामिल होने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद वह फरार हो गए थे.

अधिकारी ने बताया कि कादरी के फरार होने के बाद जिला प्रशासन ने सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया था. उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्षद के खिलाफ शहर के अलग-अलग पुलिस थानों में 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए अभिनेता विजय देवरकोंडा
Next Article बिलासपुर स्थित एनटीपीसी में हादसा, एक मजदूर की मौत, चार अन्य घायल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.