Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»मादक पदार्थ तस्करी का खतरा बरकरार; कूरियर, ई-कॉमर्स बिक्री का फायदा उठा रहे अपराधी: सीबीआईसी
Business

मादक पदार्थ तस्करी का खतरा बरकरार; कूरियर, ई-कॉमर्स बिक्री का फायदा उठा रहे अपराधी: सीबीआईसी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 4, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मादक पदार्थ तस्करी का खतरा बरकरार; कूरियर, ई-कॉमर्स बिक्री का फायदा उठा रहे अपराधी: सीबीआईसी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली: केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के चेयरमैन विवेक चतुर्वेदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय गिरोह कूरियर और ई-कॉमर्स के जरिये सामानों की बिक्री का फायदा उठा रहे हैं। इससे देश में नशीले पदार्थों की तस्करी का खतरा लगातार बना हुआ है।

चतुर्वेदी ने राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के 68वें स्थापना दिवस पर अपने संबोधन में अधिकारियों से उभरते खतरों से निपटने के अपने संकल्प को फिर से दोहराने और तस्करी के स्वरूप का अनुमान लगाने के लिए उन्नत आंकड़ा विश्लेषण का उपयोग जारी रखने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष डीआरआई ने 65 किलोग्राम कोकीन, 225 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और लगभग नौ टन गांजा जब्त किया था। डीआरआई नशीली दवाओं की तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने के लिए काम कर रहा है।

सीबीआईसी प्रमुख ने कहा, ‘‘हमारे देश के लिए नशीले पदार्थों का खतरा लगातार बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय गिरोह कूरियर और ई-कॉमर्स बिक्री के साथ-साथ समुद्री मार्गों का फायदा उठाकर देश में ंिसथेटिक दवाओं को भेजने के लिए बिल्ली-और-चूहे का खेल जारी रखे हुए हैं।’’

डीआरआई और सीमा शुल्क अधिकारियों ने अप्रैल-अक्टूबर के बीच लगभग 3,365 करोड़ रुपये मूल्य के 3,029 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। चतुर्वेदी ने सोने की तस्करी के संबंध में कहा कि यह एक उभरता हुआ मुद्दा बना हुआ है, जिसमें अपराधी हवाई अड्डे के भीतर पहुंच और कार्गो हैंडंिलग परिवेश का दुरुपयोग करके नए-नए तरीके अपना रहे हैं।

सीबीआईसी प्रमुख ने कहा कि डीआरआई ऐसे नेटवर्क को लक्षित कर रहा है, जिनमें समुद्री मार्गों और अपतटीय आपूर्ति श्रृंखलाओं का उपयोग करने वाले नेटवर्क भी शामिल हैं। डीआरआई ने बीते वित्त वर्ष में, 785 करोड़ रुपये मूल्य का 1,072 किलोग्राम सोना जब्त किया था। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अक्टूबर के बीच, 461 मामलों में 254 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का लगभग 260 किलो सोना भी जब्त किया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleRohit-Kohli: न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज ने Ro-Ko के विश्व कप में खेलने का समर्थन किया, बोले- उम्र महज एक संख्या
Next Article छत्तीसगढ़: मुखबिर की सूचना पर हुई हत्या’, माओवादियों का एक और पत्र; पुलिस की मंशा पर उठाए सवाल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

अकासा एयर 15 मार्च से लगाएगा ईंधन अधिभार, टिकट 199 से 1300 रुपये तक होंगे महंगे

March 14, 2026
Business

अमेजन इंडिया ने गुवाहाटी, कोलकाता में किया माल ढुलाई सेवाओं का विस्तार

March 13, 2026
Business

घरेलू बाजार में गिरावट का दौर जारी; सेंसेक्स 1240 अंक टूटा, निफ्टी 23300 के नीचे

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.