
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाएं ये चीजें: Offer These Things to Please Lord Shiva
भस्म- इस दिन शिवलिंग पर भस्म अर्पित करें। भगवान शिव स्वयं भस्मधारी हैं, इसलिए भस्म चढ़ाने से वे अत्यंत प्रसन्न होते हैं, जिससे जीवन में धन, संपत्ति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
धतूरा- भगवान शिव को धतूरा बहुत प्रिय है। इस महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को धतूरा अर्पित करना न भूलें। इससे भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
बेर- महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव को बेर का फल अर्पित करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और परिवार के सदस्य बीमारियों से दूर रहते हैं।
बेलपत्र- महाशिवरात्रि के अवसर पर 11, 21 या 101 बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करें। पहले सभी बेलपत्रों पर “ऊँ नम: शिवाय” लिखना न भूलें। ऐसा माना जाता है कि इस प्रक्रिया से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और आपकी सभी इच्छाएं पूरी करते हैं।
महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने का शुभ मुहूर्त : Maha Shivratri 2025 Jalabhishek Shubh Muhurat
महाशिवरात्रि के अवसर पर महादेव का जलाभिषेक अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक का समय प्रातः 09:17 बजे से शुरू होगा, क्योंकि इससे पहले त्रयोदशी तिथि है। इसलिए, आप आज सुबह 09:17 बजे से लेकर पूरे दिन भगवान शिव को जलाभिषेक कर सकते हैं।
आज महाशिवरात्रि पर अंतिम स्नान के स्नान साथ होगा महाकुम्भ का समापन
आज 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर आखिरी स्नान के साथ होगा। महाकुंभ के अंतिम दिन महाशिवरात्रि के अवसर पर त्रिवेणी संगम या किसी पवित्र नदी में स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह स्नान मोक्षदायी होता है और व्यक्ति के पापों का नाश कर पुण्य प्रदान करता है। इस दिन की स्नान विधि इस प्रकार है-
स्नान करने से पहले गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का स्मरण करें। जल अर्पण करते हुए संकल्प लें कि यह स्नान आत्मशुद्धि और मोक्ष प्राप्ति के लिए किया जा रहा है।
स्नान के दौरान “ॐ नमः शिवाय” और “हर हर गंगे” मंत्र का जाप करें और तीन या सात बार डुबकी लगाएं। सूर्य को जल अर्पित करते हुए “ॐ घृणिः सूर्याय नमः” मंत्र बोलें।
स्नान के पश्चात जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और दक्षिणा दान करें। शिवलिंग पर जल, दूध, बिल्वपत्र और धतूरा चढ़ाएं।
साथ ही आप रुद्राभिषेक कर सकते हैं या “महामृत्युंजय मंत्र” का जाप करें।
महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीज़ें : Offer these things on Shivling According to Zodiac Sign
मेष राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।
वृषभ राशि के लोगों को शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल चढ़ाना चाहिए और भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करने चाहिए। इससे महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
मिथुन राशि के जातकों को शिवलिंग पर दूर्वा अर्पित करनी चाहिए, जिससे संतान से जुड़ी समस्याएं समाप्त होने लगती हैं।
कर्क राशि के लोग महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दूध और शहद से अभिषेक करें और महादेव को फूलों की माला अर्पित करें। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान हो सकता है।
सिंह राशि के जातकों को महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर आंकड़े के फूल अर्पित करने चाहिए। मान्यता है कि इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और साधक के सभी दुखों का समाधान होता है।
कन्या राशि के लोग शिवलिंग पर दूर्वा चढ़ाएं, इससे लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना बनती है।
तुला राशि के जातकों को शिवलिंग पर चंदन, फूल, शक्कर और चावल अर्पित करना चाहिए, जो बहुत ही शुभ माना जाता है।
वृश्चिक राशि के लोगों को शिवलिंग पर लाल चंदन और कनेर के फूल अर्पित करने की सलाह दी जाती है। इससे करियर में इच्छित परिणाम प्राप्त करने में मदद मिलती है।
धनु राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर 21 बेलपत्र अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से सभी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं।
मकर राशि के जातक शिवलिंग पर सरसों या तिल का तेल चढ़ाएं। इसके साथ ही शमी के फूल भी अर्पित करें। इससे आपके जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन होगा।
कुंभ राशि के लोग महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर नीलकमल के फूल चढ़ाएं। ऐसा करने से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
मीन राशि के जातक महादेव को बेसन के लड्डू अर्पित करें। इससे आपके वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहती है।

