Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»मंधाना और पलाश ने रिश्ता खत्म करने की घोषणा की, निजता बनाए रखने की अपील की
Sports

मंधाना और पलाश ने रिश्ता खत्म करने की घोषणा की, निजता बनाए रखने की अपील की

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 7, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मंधाना और पलाश ने रिश्ता खत्म करने की घोषणा की, निजता बनाए रखने की अपील की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने रविवार को घोषणा की कि उनकी शादी रद्द कर दी गई है तथा उन्होंने प्रशंसकों और मीडिया से अटकलों पर विराम लगाने का आग्रह किया, जबकि संगीतकार पलाश मुछाल ने पुष्टि की कि उन्होंने रिश्ते से आगे बढ़ने का फैसला किया है. मुछाल ने अपमानजनक अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी.

भारत की सबसे प्रमुख महिला क्रिकेटरों में से एक मंधाना ने पिछले महीने अपनी निजी ंिजदगी को लेकर अफवाहें तेज होने के बाद सोशल मीडिया पर अपना पहला सार्वजनिक बयान जारी किया. मंधाना ने लिखा, ‘‘मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि शादी रद्द कर दी गई है. मैं इस मामले को यहीं समाप्त करना चाहती हूं और आप सभी से भी ऐसा करने का अनुरोध करती हूं.’’ मंधाना की 23 नवंबर को मुछाल से शादी होने वाली थी, लेकिन इस स्टार क्रिकेटर के पिता श्रीनिवास को दिल से जुड़ी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था जिसके कारण शादी स्थगित कर दी गई थी.

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पिछले कुछ सप्ताह से मेरी निजी ंिजदगी को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं और मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए खुलकर अपनी बात रखना महत्वपूर्ण है.’’ खुद को एक ‘‘बेहद निजी इंसान’’ करार देते हुए मंधाना ने कहा कि चीजों को स्पष्ट करने की जरूरत के कारण उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए मजबूर होना पड़ा. उन्होंने प्रशंसकों और जनता से अनुरोध किया कि वे ‘‘दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें’’ और उन्हें ‘‘इससे निपटने और आगे बढ़ने के लिए जगह दें.’’ भारत के आगामी अंतरराष्ट्रीय सत्र की तैयारी कर रही मंधाना ने कहा कि उनका ध्यान पूरी तरह से क्रिकेट पर है.

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हम सभी का (जीवन में) एक बड़ा उद्देश्य होता है और मेरे लिए वह उद्देश्य हमेशा अपने देश का सर्वोच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व करना रहा है. मुझे उम्मीद है कि मैं यथासंभव लंबे समय तक भारत के लिए खेलती रहूंगी और ट्राफियां जीतती रहूंगी.’’ मंधाना की पोस्ट के तुरंत बाद पलाश मुछाल ने भी बयान जारी किया, जिसमें पुष्टि की गई कि उन्होंने ‘‘आगे बढ़ने का फैसला किया है.’’ उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा को आधारहीन करार देते हुए इस पर दुख भी व्यक्त किया.

मुछाल ने कहा, ‘‘मैंने अपने जीवन में आगे बढ़ने का फैसला किया है. मेरे लिए यह देखना बहुत मुश्किल रहा है कि जो चीज मेरे लिए सबसे पवित्र है उसको लेकर लोग निराधार अफवाहों पर इतनी सहजता से प्रतिक्रिया दे रहे हैं.’’ उन्होंने लिखा, ‘‘यह मेरे जीवन का सबसे मुश्किल दौर है और मैं अपने विश्वास पर कायम रहते हुए इसका सामना करूंगा.’’ मुछाल ने लोगों से आग्रह किया कि वे असत्यापित दावों को बढ़ावा देने से पहले विचार करें.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं वास्तव में उम्मीद कर रहा हूं कि एक समाज के तौर पर हम बिना पुष्टि की गई बिना किसी स्रोत वाली अफवाहों के आधार पर किसी के बारे में राय बनाने से पहले रुकना सीखेंगे. हमारे शब्द हमें ऐसे जख़्म दे सकते हैं जिन्हें हम कभी समझ ही नहीं पाएंगे.’’ मुछाल ने यह भी कहा कि उनकी टीम अपमानजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा, ‘‘मेरी टीम झूठी और अपमानजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी.’’ मुछाल ने इस दौरान उनका समर्थन करने वाले लोगों का भी आभार व्यक्त किया.

पलाश की बहन और गायिका पलक ने कुछ दिन पहले इस मुद्दे पर बात की थी जिसके बाद अब मंधाना का बयान सामने आया है.
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि दोनों परिवारों ने बहुत मुश्किल समय का सामना किया है. जैसा आपने अभी कहा, मैं बस यही दोहराना चाहती हूं कि हम इस समय सकारात्मक होकर आगे बढ़ना चाहते हैं. हम जितना हो सके उतना सकारात्मक बने रहना चाहते हैं. हम मजबूत बने रहने की भी कोशिश कर रहे हैं.’’ यह दोनों बयान इस विषय को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और और असत्यापित रिपोर्टों की पृष्ठभूमि में आए हैं. यही वजह थी कि उन्हें अटकलों पर विराम लगाने के लिए आगे आना पड़ा है.

पिछले लगभग एक दशक से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मुख्य सदस्य रही 28 वर्षीय मंधाना बेहतरीन बल्लेबाज हैं और खेल के प्रत्येक प्रारूप में उनकी बल्लेबाजी काफी मायने रखती है. भारतीय महिला टीम का 2026 का कार्यक्रम काफी व्यस्त है और बाएं हाथ की इस खिलाड़ी ने दोहराया कि उनकी पेशेवर प्रतिबद्धताएं उनके लिए प्राथमिकता बनी रहेंगी. मंधाना ने अपने बयान के आखिर में लिखा, ‘‘आप सभी के समर्थन के लिए आभार. अब आगे बढ़ने का समय आ गया है.’’



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअमेरिकी लेखक बिल ब्रायसन ने पुस्तक की गलती को सुधारने के लिए दिल्ली के छात्र को दिया श्रेय
Next Article राष्ट्र की सुरक्षा में निरंतर तैनात हमारे सैन्य जवानों का योगदान अतुलनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026
Sports

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026
Sports

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.