Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»मंधाना का शतक, भारत ने 102 रन की जीत से ऑस्ट्रेलिया से श्रृंखला 1-1 से बराबर की
Sports

मंधाना का शतक, भारत ने 102 रन की जीत से ऑस्ट्रेलिया से श्रृंखला 1-1 से बराबर की

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 17, 2025No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मंधाना का शतक, भारत ने 102 रन की जीत से ऑस्ट्रेलिया से श्रृंखला 1-1 से बराबर की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुल्लांपुर. उपकप्तान स्मृति मंधाना ने किसी भारतीय महिला बल्लेबाज का दूसरा सबसे तेज वनडे शतक जड़ा जिससे मेजबान टीम ने बुधवार को यहां दूसरे दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 102 रन से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी.

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर भारत के लिये बायें हाथ की बल्लेबाज मंधाना ने 91 गेंद में 117 रन बनाये जिसमे 14 चौके और चार छक्के शामिल थे . उन्होंने अपना शतक सिर्फ 77 गेंद में पूरा किया . जिससे मेजबान टीम ने 292 रन से अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया .

इसके बाद कई कैच छूटने के बावजूद मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 40.5 ओवर में 190 रन पर आउट करके बड़ी जीत दर्ज की.
भारत को पहले मैच में आठ विकेट से पराजय झेलनी पड़ी थी . तीसरा और आखिरी मैच 20 सितंबर को नयी दिल्ली में खेला जायेगा .
ऑस्ट्रेलिया की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए लय में नहीं दिखी. भारत की धारदार गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण ने उन्हें पहले 10 ओवर दो विकेट पर 25 ही बनाने दिए.

भारत ने शानदार गेंदबाजी की जिसमें क्रांति गौड़ ने 9.5 ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट चटकाए. दीप्ति शर्मा ने 30वें ओवर के बाद दो विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत का रास्ता बंद कर दिया. रेणुका ठाकुर (28 रन देकर एक विकेट) ने दूसरे ओवर में जॉर्जिया वोल (शून्य) को आउट कर मैच की लय तय की और गौड़ ने खतरनाक एलिसा हीली (09) को पांचवें ओवर में अरुंधति रेड्डी के हाथों कैच आउट करा दिया.

एलिस पैरी (44) ने बेथ मूनी (18) के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 रन और एनाबेल सदरलैंड (45) के साथ चौथे विकेट के लिए 46 रन जोड़कर महत्वपूर्ण साझेदारी बनाने की कोशिश की. लेकिन बढ़ती रन गति ने ऑस्ट्रेलिया को दबाव में रखा. हरलीन देओल ने मूनी (18) को 15वें ओवर में स्नेह राणा की गेंद पर जीवनदान दिया लेकिन इसी गेंदबाज ने 17वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को रेड्डी के हाथों कैच करा दिया.

राधा ने 21वें ओवर में सदरलैंड का कैच टपकाया, लेकिन 25वें ओवर में इस बाएं हाथ की स्पिनर ने अपनी ही गेंद पर पैरी का कैच लपककर बड़ा विकेट हासिल किया. भारत के लिए एक और अहम पल 30वें ओवर में आया जब कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कवर पर एक बेहतरीन कैच लपककर सदरलैंड को 45 रन पर आउट कर दिया जिससे ऑस्ट्रेलिया पांच विकेट पर 134 रन के स्कोर पर मुश्किल में पड़ गया. गौड ने 33वें ओवर में एश्ले गार्डनर (17) का कैच टपका दिया लेकिन अगले ओवर में राधा ने दीप्ति की गेंद पर डीप मिडविकेट पर उनका कैच लपकने में कोई गलती नहीं की.

गार्डनर के आउट होने के बाद 36वें ओवर में तहलिया मैकग्रा (16) भी आउट हो गईं जिनका रेड्डी ने दीप्ति की गेंद पर शानदार कैच लपका. इस तरह ऑस्ट्रेलिया की चुनौती कमजोर पड़ गई. इतिहास में यह पहली बार है कि विश्व में दबदबा रखने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम कोई वनडे मैच 100 या उससे अधिक रनों से हारी है.

इससे पहले मंधाना ने 77 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. भारत की किसी महिला बल्लेबाज के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी उनके ही नाम है . उन्होंने राजकोट में इस साल जनवरी में आयरलैंड के खिलाफ 70 गेंद में शतक पूरा किया था . मंधाना और प्रतिका रावल (25) ने भारत को दमदार शुरूआत देते हुए पहले विकेट के लिये 11 . 3 ओवर में 70 रन जोड़े . रावल अच्छी लय में दिख रही थीं लेकिन एशले गार्डनर की गेंद पर कवर में जॉर्जिया वेयरहेम को कैच दे बैठी . गार्डनर ने 39 रन देकर दो विकेट लिये.

हरलीन देयोल (10) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (17) ने अच्छी शुरूआत की लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना सकीं. दूसरी ओर मंधाना ने एक छोर संभाले रखा . उन्होंने वेयरहेम को स्लॉग स्वीप खेलकर डीप मिडविकेट में छक्का लगाया और 45 गेंद में अर्धशतक पूरा किया . अगली गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा. उन्होंने वेयरहेम को अगले ओवर में दो और चौके और एक छक्का लगाया . वहीं ताहलिया मैकग्रा को मिड आफ पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया.

मंधाना 33वें ओवर में आउट हुई जब मैकग्रा की गेंद पर मिडविकेट सीमा पर गार्डनर को कैच थमाया. उनके आउट होने के बाद रनगति धीमी हुई लेकिन दीप्ति शर्मा (53 गेंद में 40) और रिचा घोष (33 गेंद में 29) ने अच्छी पारियां खेली. भारतीय टीम एक समय 300 रन के पार जाती दिख रही थी लेकिन मंधाना के आउट होने के बाद इससे चूक गई . आस्ट्रेलिया के लिये डार्सी ब्राउन ने 42 रन देकर तीन विकेट लिये .

भारतीय महिला टीम की रिकॉर्ड वनडे जीत के बाद हरमनप्रीत ने कहा, गेंदबाज लगातार मौके बनाती रहीं

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को रिकॉर्ड 102 रन से हराकर श्रृंखला बराबर करने के बाद कहा कि एक और दिन खराब क्षेत्ररक्षण के बावजूद भारतीय गेंदबाजों ने लगातार मौके बनाए. महिला वनडे इतिहास में भारत की यह जीत पहला मौका है जब किसी भी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 100 से ज्यादा रन से हराया हो. भारत ने यह जीत स्मृति मंधाना की 91 गेंदों में 117 रनों की तेज पारी की बदौलत हासिल की जो भारत के लिए उनका दूसरा सबसे तेज शतक है.

श्रृंखला के पहले मैच में चार कैच छोड़ने के कारण भारत आठ विकेट से हार गया था. टीम ने दूसरे वनडे में कुल छह कैच टपकाए, फिर भी बड़ी जीत दर्ज करने में सफल रही. मैच के बाद हरमनप्रीत ने कहा, ”आज भी हमने कुछ मौके गंवाए लेकिन हमारे गेंदबाज हमें मौके देते रहे ताकि हम उनका फायदा उठा सकें और परिणाम अपने पक्ष में कर सकें. ” उन्होंने कहा, ”इस श्रृंखला में हम हर किसी को मौका देना चाहते हैं. हमने यही बात ध्यान में रखी थी. आज के संयोजन से खुश हूं क्योंकि सभी ने ज.म्मिेदारी ली और योगदान दिया. ” हरमनप्रीत ने कहा कि कुल मिलाकर वह टीम के प्रयास से खुश हैं.

उन्होंने कहा, ”खुशी है कि नतीजा हमारे पक्ष में रहा. हम चीजों को सरल और स्पष्ट रखने की बात करते हैं, इससे हमें सफलता मिल रही है. हम बार-बार ऐसा करते रहना चाहते हैं. स्मृति ने रन बनाए, दूसरों ने रन नहीं बनाए, लेकिन हम 300 के करीब पहुंचने में सफल रहे. ” ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने स्वीकार किया कि यह मैच उनकी टीम को बहुत कुछ सीखने का मौका देगा. उन्होंने कहा, ”यह विश्व कप के लिए अच्छी तैयारी है. भारत आज खेल के हर पहलू में काफी अच्छा था. आगे बढ़ने के लिए हमारे लिए बहुत अच्छी सीख. ”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री 18 सितम्बर को करेंगे रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा का शुभारंभ
Next Article हमारी चिंता मत कीजिए : अदालत ने ‘जॉली एलएलबी 3’ के खिलाफ याचिका खारिज करते हुए कहा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.