अमृतसर: पंजाब के अमृतसर के खंडवाला में मंदिर के बाहर ग्रेनेड हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ गई. जिसमें मुख्य आरोपी गुरदीक सिंह को गोली लग गई. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां गुरदीक की मौत हो गई. पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि सोमवार सुबह-सुबह आरोपियों के बारे में विशेष जानकारी मिली कि आरोपी राजासांसी के इलाके में घूम रहे हैं. आरोपियों को पकड़ने के लिए सीआईए और एसएचओ छेहरटा की पुलिस पार्टियां गठित की गईं. जब एसएचओ छेहरटा ने आरोपी की मोटरसाइकिल को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल छोड़ दी और पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाईं. जिससे

एक गोली कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह के बाएं हाथ पर लगी, जबकि एक गोली इंस्पेक्टर अमोलक सिंह की पगड़ी पर लगी और एक गोली पुलिस वाहन पर लगी. वहीं, इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने आत्मरक्षा में अपनी पिस्तौल से गोली चलाई, जिसमें आरोपी गुरदीक घायल हो गया. जबकि अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहे. घायल आरोपी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां गुरदीक सिंह की मौत हो गई. हमलावरों के पाकिस्तान और आईएसआई से संबंधों को लेकर भी खबरें आईं थीं. जिसको लेकर जांच किया जा रहा है.

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “पुलिस टीमों ने राजासांसी में संदिग्धों का पता लगाया. आरोपियों ने गोलीबारी की, जिसमें एचसी गुरप्रीत सिंह घायल हो गए और इंस्पेक्टर अमोलक सिंह की पगड़ी टूट गई.” यादव ने कहा, “आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हुए पुलिस दल ने जवाबी गोलीबारी की, जिसमें मुख्य आरोपी घायल हो गया. उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई. जबकि अन्य आरोपी भाग गए और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version