मंदसौर. मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार दोपहर एक वैन के कुएं में गिर जाने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कचरिया गांव में यह घटना हुई. अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) तथा अन्य एजेंसियां बचाव अभियान में जुटी हुई हैं.

मौके पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि ऐसा लगता है कि चालक ने वैन से नियंत्रण खो दिया और वैन सड़क से फिसलकर कुएं में जा गिरी. उन्होंने कहा, “कितने लोगों की मौत हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं है. वैन में दो बच्चों समेत 13 लोग सवार थे. चार लोगों को कुएं से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, बचाव अभियान अब प्राथमिकता है. कुएं में जहरीली गैस है.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version