Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»मणिका विश्वकर्मा बनीं मिस इंडिया यूनिवर्स, समर्थकों का जताया आभार
Country

मणिका विश्वकर्मा बनीं मिस इंडिया यूनिवर्स, समर्थकों का जताया आभार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 19, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मणिका विश्वकर्मा बनीं मिस इंडिया यूनिवर्स, समर्थकों का जताया आभार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जयपुर. राजस्थान के गंगानगर निवासी मणिका विश्वकर्मा ने मिस इंडिया यूनिवर्स 2025 का ताज अपने नाम किया है और वह इस साल के अंत में थाईलैंड में होने वाली 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. विश्वकर्मा (22) ने 18 अगस्त को जयपुर के ज.ी स्टूडियो में आयोजित एक भव्य समारोह में यह खिताब अपने नाम किया. मंगलवार तड़के तक चले इस समारोह में विश्वकर्मा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा ने ताज पहनाया.

उत्तर प्रदेश की 22 वर्षीय तान्या शर्मा प्रथम उपविजेता रहीं और हरियाणा की 19 वर्षीय महक ढींगरा द्वितीय उपविजेता रहीं.  रियाणा की 23 वर्षीय अमीषी कौशिक और मणिपुर की 24 वर्षीय सारंगथेम निरुपमा क्रमश? तीसरी और चौथी उपविजेता रहीं. विश्वकर्मा ने मिस इंडिया यूनिवर्स खिताब जीतने का श्रेय अपने परिवार और समुदाय के निरंतर सहयोग को दिया.

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’को दिये साक्षात्कार में कहा,” ईमानदारी से कहूं तो, हम हमेशा संघर्ष की बात करते हैं. लेकिन मैं उस सहयोग के बारे में बात करना चाहूंगी जो मुझे मिला है. भले ही मैं एक छोटे शहर के सामान्य परिवार से हूं, मुझे अपने परिवार और समुदाय से बहुत सहयोग मिला है. मुझे लगता है कि मुझे बहुत अच्छी शिक्षा मिली. मेरे शिक्षकों ने इसमें सबसे बड़ी भूमिका निभाई. इसलिए, संघर्षों के बजाय, मैं उन सभी को श्रेय दूंगी जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया. मैं आप सभी की बहुत आभारी हूं. आपके सहयोग के बिना यह संभव नहीं होता.” प्रतियोगिता के अंतिम दौर में विश्वकर्मा को महिला शिक्षा या गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के विकल्पों में से एक को चुनने को कहा गया. उन्होंने महिला शिक्षा को चुना.

विश्वकर्मा ने इस विकल्प को चुनने की वजह बताते हुए कहा, ” महिलाओं को शिक्षित करने से न केवल एक जीवन बदलता है, बल्कि इससे परिवारों, समुदायों और राष्ट्रों का भविष्य भी बदल जाता है.” प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मिस इंडिया यूनिवर्स के मालिक निखिल आनंद, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, एश्ले रोबेलो और फिल्म निर्माता फरहाद सामजी शामिल थे. पूर्व में स्वयं यह प्रतियोगिता जीत चुकी रौतेला ने कहा, ”यह एक कठिन प्रतियोगिता थी. हमें बहुत खुशी है कि मणिका विजेता बनकर उभरीं. यह हमारे लिए सचमुच खास है. वह मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में देश को ज.रूर गौरवान्वित करेंगी.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleआदिवासियों की जमीन ‘हड़प’ रही है झारखंड सरकार : चंपई सोरेन
Next Article उपराष्ट्रपति चुनाव: राधाकृष्णन और रेड्डी में नौ सितंबर को होगा मुकाबला
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.