Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»मणिपुर के जिरीबाम में मेइती समुदाय के छह लोगों की नृशंस हत्या का मुख्य आरोपी असम में गिरफ्तार
Country

मणिपुर के जिरीबाम में मेइती समुदाय के छह लोगों की नृशंस हत्या का मुख्य आरोपी असम में गिरफ्तार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 31, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मणिपुर के जिरीबाम में मेइती समुदाय के छह लोगों की नृशंस हत्या का मुख्य आरोपी असम में गिरफ्तार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली/गुवाहाटी. मणिपुर के जिरीबाम जिले में मेइती समुदाय के छह लोगों की हत्या में कथित रूप से शामिल एक व्यक्ति को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) और असम पुलिस ने बृहस्पतिवार को कछार जिले में एक संयुक्त अभियान के तहत गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

कछार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नुमल महाट्टा ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी की पहचान जिले के मोइनथोल गांव निवासी थंगलीनलाल हमार उर्फ बोया के रूप में हुई है, जिसे विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया. महाट्टा ने बताया कि हमार पर छह लोगों (तीन महिलाओं और तीन बच्चों) के अपहरण और बाद में उनकी हत्या में शामिल होने का आरोप है.

अधिकारियों ने कहा कि पिछले साल 11 नवंबर को संघर्षग्रस्त राज्य के जिरीबाम जिले के बोरोबेकरा इलाके में उग्रवादियों ने संबंधित लोगों का अपहरण कर उनकी नृशंस हत्या कर दी थी. आधिकारिक बयान में कहा गया कि एनआईए ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया है.

एनआईए द्वारा जारी बयान में कहा गया कि जांच से पता चला है कि बोया इस जघन्य अपराध की साजिश और उसे अंजाम देने में सक्रिय रूप से शामिल था. हमार फिलहाल एनआईए की हिरासत में है तथा हमले में शामिल लोगों के नेटवर्क के बारे में और जानकारी जुटाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है.

संबंधित लोगों के शव पिछले साल नवंबर में असम-मणिपुर सीमा के पास तीन अलग-अलग इलाकों से बरामद किए गए थे. जिस दिन इन छह लोगों का अपहरण हुआ था, उसी दिन सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 10 संदिग्ध उग्रवादी मारे गए थे और बाद में उनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए असम लाया गया था. इस घटना ने मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच मौजूदा जातीय तनाव को और बढ़ा दिया था जो असम तक फैलने लगा था.
भाषा संतोष नेत्रपाल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारत, रूस अपनी ‘मृत अर्थव्यवस्थाओं’ को एक साथ गर्त में ले जा सकते हैं : ट्रंप
Next Article बस्तर ओलंपिक को मिला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का दर्जा, रायपुर-बिलासपुर में खुलेंगे मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.