Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»मानसून सत्र के अंतिम दिन भी हंगामा, काले कपड़े पर भड़के नीतीश; राबड़ी ने पलटवार किया
Country

मानसून सत्र के अंतिम दिन भी हंगामा, काले कपड़े पर भड़के नीतीश; राबड़ी ने पलटवार किया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 25, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मानसून सत्र के अंतिम दिन भी हंगामा, काले कपड़े पर भड़के नीतीश; राबड़ी ने पलटवार किया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पटना: वर्तमान सरकार का अंतिम और 17वीं विधानसभा के 15वें सत्र का आज आखिरी दिन हैं। इस सत्र में नीतीश सरकार 12 विधेयक पारित करवाए। इनमें चार मूल और आठ संशोधन विधेयक शामिल हैं। चारों दिन विपक्ष ने सदन के अंदर और बाहर SIR के मुद्दे पर सरकार पर जमकर हमला बोला।

डिप्टी सीएम ने कहा कि लिखकर सरकार को दें पूर्व सीएम राबड़ी देवी

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि सुरक्षा बिहार में सरकार की गारंटी है। तेजस्वी समेत दोनों पूर्व मुख्यमंत्री को भी काफी सुरक्षा सरकार की ओर से दी गई है। इनलोगों ने जनता को खूब डराया है इसीलिए अब खुद डर रहे हैं। अगर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को लगता है कि उनके बेटे को जान का खतरा है तो वह सरकार को लिख कर दें। यह पूरी तरह से पॉलिटिकल स्टंट है। विपक्ष के लोगों का सोच काला हो गया है। इनको न संवैधानिक संस्था पर विश्वास है और न ही संविधान पर। इन्हें केवल लाठीतंत्र पर विश्वास है।

मंत्री जीवेश मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर ऐसा कहा

मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के शब्दों का चयन जनता देख रही है। वह अनर्गल बयानबाजी कर रही हैं। वह विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हैं, उन्हें इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

राबड़ी बोलीं तेजस्वी को जान का खतरा है

विधान परिषद् परिसर में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने सत्ता पक्ष पर बड़ा आरोप लगा दिया। कहा कि तेजस्वी यादव को जान का खतरा है। उनपर अब तक चार बार जानलेवा हमला हो चुका हैं। यह हमले भाजपा और जदयू वाले करवा रहे हैं। यह लोग नाली के कीड़े हैं।

सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित

सीएम नीतीश कुमार के बोलने के बावजूद विपक्ष के विधायकों का प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ। विधायकों ने रिपोर्टिंग टेबल को भी उठा लिया। इस दौरान मार्शल ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो लेकिन विधायक नहीं माने। विधानसभा अध्यक्ष ने ऐसा करने के रोका लेकिन विपक्ष के विधायकों ने उनकी भी नहीं सुनी। इसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

विधायकों के प्रदर्शन पर सीएम नीतीश ने ऐसा कहा

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने विधायक प्रदर्शन करने लगे। कहने लगे कि सत्ता पक्ष के विधायक सरेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष को अपशब्द कहा जा रहा है लेकिन उनपर कार्रवाई नहीं हो रही है। लोकतंत्र के मंदिर में यह अन्याय हो रहा है। इसी बीच सीएम नीतीश कुमार खड़े हो गए है। सीएम नीतीश विपक्षी नेताओं के काले लिबास पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि देख लीजिए यह लोग किस तरह का कपड़ा पहने हुए हैं। यह लोग उल्टा पुल्टा काम करते थे हैं। आपको पता है न हमलोगों ने कितना काम किया है। पहले क्या स्थिति थी?

आज भी पोर्टिको में विपक्ष का प्रदर्शन

मानसून सत्र के आखिरी दिन विपक्ष के विधायक काले कपड़े में पहुंचे। पोर्टिको में विधायकों ने SIR के मुद्दे पर प्रदर्शन लगा। कांग्रेस और राजद के विधायकों ने NDA के विधायकों और मंत्रियों पर गुंडई करने का आरोप लगाया। कहा कि लोकतंत्र का अपमान किया जा रहा है। वहीं हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि यह लोग जनता को भरमाने की कोशिश कर रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleविरोध के बावजूद पूरे देश में होगा मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण का काम, चुनाव आयोग जल्द जारी करेगा शेड्यूल
Next Article मतदाता सूची को लेकर INDIA ब्लॉक का संसद के बाहर हंगामा, लिस्ट फाड़कर किया विरोध; जानें किसने क्या कहा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.