Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आईसीसी टी20: सूर्यकुमार सातवें स्थान पर, अभिषेक शीर्ष पर कायम; ईशान, दुबे और रिंकू ने लगाई लंबी छलांग

January 28, 2026

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने देश में टिकट खिड़की पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

January 28, 2026

खेलों में देश की तैयारियों का परिणाम है 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलना: मुर्मू

January 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»मानवयुक्त चंद्र मिशन 2040 तक; 2027 में पहला मानवयुक्त अंतरिक्षयान जाएगा : इसरो प्रमुख नारायणन
Country

मानवयुक्त चंद्र मिशन 2040 तक; 2027 में पहला मानवयुक्त अंतरिक्षयान जाएगा : इसरो प्रमुख नारायणन

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 15, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मानवयुक्त चंद्र मिशन 2040 तक; 2027 में पहला मानवयुक्त अंतरिक्षयान जाएगा : इसरो प्रमुख नारायणन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रांची. इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने बुधवार को कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी ने 2040 तक भारतीयों को चंद्रमा पर उतारने का लक्ष्य रखा है, जबकि उसकी पहला मानव अंतरिक्ष यान मिशन ‘गगनयान’ 2027 में प्रक्षेपित करने की तैयारी है. नारायणन ने कहा कि वर्तमान में कई महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष परियोजनाएं और क्षेत्रगत सुधार चल रहे हैं, जिनमें 2035 तक एक राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन और 2026 तक तीन मानवरहित ‘गगनयान’ मिशन शामिल हैं. उनके अनुसार, इनमें से पहला मिशन अर्ध-मानव रोबोट ‘व्योममित्र’ को दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है.

नारायणन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिये एक विशेष साक्षात्कार में कहा, ह्लप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2040 तक एक स्वदेशी मानवयुक्त चंद्र मिशन के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत हमें अपने नागरिकों को चंद्रमा पर उतारना होगा और उन्हें सुरक्षित वापस लाना होगा. ग्रह का अध्ययन करने के लिए एक शुक्र परिक्रमा मिशन (वीओएम) को भी मंजूरी दी गई है.ह्व भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रमुख ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बीएएस) के 2035 तक स्थापित होने की उम्मीद है, और अंतरिक्ष में प्रारंभिक मॉड्यूल 2027 की शुरुआत में स्थापित होने की उम्मीद है.

वह रांची स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) मेसरा के 35वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आए थे. नारायणन ने कहा, ह्ल ‘गगनयान’ में कई विकास कार्य हो रहे हैं. हम कुछ और प्रयोगों की योजना बना रहे हैं. मानवयुक्त मिशन से पहले, हम तीन मानवरहित मिशनों की योजना बना रहे हैं. ‘व्योममित्र’ इस साल दिसंबर में उस पर उड़ान भरेगा. अगले साल दो और मानवरहित मिशन होंगे. मानवयुक्त ‘गगनयान’ मिशन 2027 की पहली तिमाही तक संभव होगा.ह्व उन्होंने कहा कि (प्रधानमंत्री) मोदी द्वारा अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए स्पष्ट योजना निर्धारित करने और सुधारों को लागू करने के साथ, इसरो एक आत्मनिर्भर और जीवंत अंतरिक्ष परिवेशी तंत्र के सपने को साकार करने की दिशा में आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ आगे बढ. रहा है.

उन्होंने कहा कि भारत की आगामी परियोजनाओं में चंद्रयान-4 और चंद्रयान-5, एक नया मंगल मिशन, तथा एएक्सओएम, एक उच्च प्राथमिकता वाला खगोलीय वेधशाला मिशन शामिल हैं. नारायणन ने कहा, ह्लआदित्य-एल1 मिशन ने पहले ही 15 टेराबिट से अधिक सौर डेटा प्राप्त कर लिया है, जिसमें कोरोनल मास इजेक्शन और अंतरिक्ष मौसम के बारे में बहुमूल्य जानकारी शामिल है.ह्व कोरोनल मास इजेक्शन सौर वायुमंडल से अंतरिक्ष में आवेशित कणों (प्लाज्मा) और चुंबकीय क्षेत्रों का बड़े पैमाने पर विस्फोट है.

उन्होंने कहा, ह्लहम अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए तैयार हैं.ह्व उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत आत्मनिर्भरता, जलवायु विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए प्रतिबद्ध है, जो वैश्विक चिंताएं हैं. उन्होंने कहा, ह्लहम कैसे और कहां सहयोग करेंगे, इस पर वैज्ञानिक और रणनीतिक प्राथमिकताओं के आधार पर चर्चा और निर्णय लिया जाएगा.ह्व सुधारों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए नारायणन ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (आईएन-स्पेस) के माध्यम से अंतरिक्ष क्षेत्र में बदलाव आया है, जो स्टार्टअप और निजी पक्षों को राष्ट्रीय परिवेशी तंत्र में एकीकृत करता है.

उन्होंने कहा, ह्लकुछ साल पहले तक अंतरिक्ष क्षेत्र में मुश्किल से एक या दो स्टार्टअप थे. आज, उपग्रह निर्माण, प्रक्षेपण सेवाओं और अंतरिक्ष-आधारित डेटा विश्लेषण पर 300 से अधिक स्टार्टअप काम कर रहे हैं.ह्व नारायणन ने कहा, ह्लशुरुआत में 35 किलोग्राम के प्रक्षेपण से लेकर अब 80,000 किलोग्राम तक की योजना – यही वह परिवर्तन का स्तर है जिसे हम प्राप्त करना चाहते हैं.ह्व उन्होंने कहा, ह्लचंद्रयान-1 के जरिए चंद्रमा पर पानी की खोज से लेकर चंद्रयान-3 के जरिए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास पहली ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ तक, भारत ने अंतरिक्ष में कई विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं. आज, हम दुनिया भर में नौ क्षेत्रों में नंबर एक हैं.ह्व इसरो प्रमुख ने कहा कि स्पैडेक्स मिशन की सफलता के साथ भारत अंतरिक्ष में डॉकिंग और अनडॉकिंग में सफल होने वाला चौथा देश बन गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleचार में से एक शव किसी बंधक का नहीं है: इजराइल
Next Article अब केवल छत्तीसग­ढ़ के तीन जिले ही नक्सलवाद से सर्वाधिक प्रभावित: गृह मंत्रालय
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

आईसीसी टी20: सूर्यकुमार सातवें स्थान पर, अभिषेक शीर्ष पर कायम; ईशान, दुबे और रिंकू ने लगाई लंबी छलांग

January 28, 2026

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने देश में टिकट खिड़की पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

January 28, 2026

खेलों में देश की तैयारियों का परिणाम है 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलना: मुर्मू

January 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.