Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»मद्रास उच्च न्यायालय ने ‘किंगडम’ के प्रदर्शन पर डीजीपी को नोटिस जारी करने का दिया आदेश
Entertainment

मद्रास उच्च न्यायालय ने ‘किंगडम’ के प्रदर्शन पर डीजीपी को नोटिस जारी करने का दिया आदेश

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 6, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मद्रास उच्च न्यायालय ने ‘किंगडम’ के प्रदर्शन पर डीजीपी को नोटिस जारी करने का दिया आदेश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

चेन्नई. मद्रास उच्च न्यायालय ने तमिल फिल्म ‘किंगडम’ के प्रदर्शन से संबंधित याचिका पर तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक, चेन्नई और कोयंबटूर के पुलिस आयुक्तों तथा राजनीतिक दल नाम तमिलर काची (एनटीके) के मुख्य समन्वयक सीमन को बुधवार को नोटिस जारी करने का आदेश दिया. न्यायमूर्ति डी. भरत चक्रवर्ती ने मेसर्स एसएसआई प्रोडक्शन द्वारा दायर याचिका पर आगे की सुनवाई के लिए 7 अगस्त की तारीख तय की है.

याचिका में पुलिस अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि वे सिनेमाघरों को पर्याप्त पुलिस सुरक्षा प्रदान करें ताकि फिल्म ‘किंगडम’ का शांतिपूर्ण और निर्बाध प्रदर्शन हो सके. साथ ही, सीमन और उनके समर्थकों को फिल्म के वैध प्रदर्शन में हस्तक्षेप करने से रोका जाए.

अपनी याचिका में एसएसआई प्रोडक्शन ने कहा कि उसने हाल ही में ‘किंगडम’ नामक फिल्म के तमिलनाडु थियेटर अधिकार हासिल किए हैं, जिसे सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 के अनुसार केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा यू/ए के रूप में सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए वैध प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है. फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्ननुरी ने किया और इसका निर्माण सीथारा एंटरटेनमेंट्स ने किया है. इसमें मुख्य अभिनेता विजय देवरकोंडा हैं.

याचिकाकर्ता ने दलील दी कि 4 अगस्त को सीमन ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर एक सार्वजनिक बयान जारी कर इस फिल्म की रिलीज का विरोध किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि इसमें तमिल ईलम मुद्दे को अपमानजनक तरीके से दर्शाया गया है. साथ ही, उन्होंने धमकी दी थी कि अगर फिल्म वापस नहीं ली गई तो वे सिनेमाघरों का घेराव करेंगे और फिल्म की स्क्रीनिंग को जबरन रोकेंगे.

यह धमकी प्रिंट और सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित की गई है और इससे थिएटर मालिकों और कर्मचारियों में भय व्याप्त है. वहीं, याचिकाकर्ता ने कहा कि यह फिल्म पूरी तरह से काल्पनिक है और किसी भी तरह से तमिल ईलम मुद्दे से जुड़ी भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाती. कुछ सिनेमाघर मालिकों ने कानून-व्यवस्था बिगड़ने के डर से फिल्म का प्रदर्शन जारी रखने में पहले ही आशंका और अनिच्छा व्यक्त की है. याचिकाकर्ता ने कहा कि सीमन के सार्वजनिक बयान के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोयंबटूर और चेन्नई के थिएटर मालिकों को पत्र भेजा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleट्रंप ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर शुल्क दोगुना करके किया 50 प्रतिशत
Next Article अमेरिका का भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त शुल्क लगाना “अनुचित और अन्यायपूर्ण” : विदेश मंत्रालय
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.