राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि आम नागरिकों का घर से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य सड़कों तक घूम रहे खूंखार और घुमंतू कुत्ते आए दिन राहगीरों को अपना शिकार बना रहे हैं। जिले में डॉग बाइट की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस समस्या के बीच स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल देने वाली एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। पशु औषधालय में पिछले एक महीने से जीवन रक्षक एंटी रैबीज वैक्सीन पूरी तरह खत्म हो चुकी है। स्थिति इतनी दयनीय है कि जब पशुपालक अपने घायल मवेशियों या पालतू पशुओं को लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं, तो उन्हें स्पष्ट रूप से बाहर से वैक्सीन खरीदने की सलाह दी जा रही है। झलप निवासी जॉन ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि कुत्ता काटने की बढ़ती घटनाओं के बीच लोगों को मजबूरी में निजी मेडिकल स्टोरों से महंगे दामों पर एंटी रैबीज वैक्सीन खरीदनी पड़ रही है। सरकारी अस्पतालों में टीका उपलब्ध न होने के कारण गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। हालत केवल पशु औषधालय तक ही सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य विभाग के अधीन आने वाले उप स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी एंटी रैबीज वैक्सीन का भारी अकाल पड़ा है। मरीजों को छोटे केंद्रों से सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल की ओर भगाया जा रहा है। महीने भर से एंटी रैबीज वैक्सीन की सप्लाई नहीं हुई है। मांगपत्र भेजा गया है। – डा. अंजना नायडू, उप संचालक पशु चिकित्सा एंटी रैबीज वैक्सीन अस्पतालों में उपलब्ध है। किसी किसी अस्पतालों में कम ज्यादा हो सकता है, पर कमी नहीं है। डा. आई नागेश्वर राव, सीएमएचओ- महासमुंद घुमंतू आवारा खूंखार कुत्तों से आमजन भयभीत है। ये राह चलते लोगो को काट लेते हैं। कुत्तों के बधियाकरण के लिये पालिका से अरसे से प्रयास नहीं हुआ। आवारा कुत्तों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने पर भी काम नहीं हो रहा है, वहीं कुत्तों को पकड़कर बाहर निर्जन क्षेत्र में छोड़ने पर भी पालिका का ध्यान नहीं है।
Trending
- ईडी की बड़ी कोयला छापेमारी: बड़ी बरामदगी, लेकिन प्रमुख संदिग्धों के भागने पर सवाल बरकरार – भारतीय पीएसयू
- व्यक्तित्व निर्माण के साथ समाज के उत्थान में गुरु निभाते हैं अहम भूमिका: लक्ष्मी राजवाड़े – राष्ट्रवाणी
- विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न – राष्ट्रवाणी
- मुख्य सचिव ने सिंचाई परियोजनाओं को अधिक व्यवहारिक, टिकाऊ और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर – राष्ट्रवाणी
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने चांदनी बिहारपुर को दी एम्बुलेंस की सौगात, दिखाई हरी झण्डी – राष्ट्रवाणी
- जनभागीदारी से सशक्त होंगे अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाएं: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े – राष्ट्रवाणी
- महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा महतारी सदन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, गंभीर हालत में लाया गया झांसी मेडिकल कॉलेज – राष्ट्रवाणी
