महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में करंट लगाकर जंगली सुअर और भालू का शिकार करने के आरोप में वन विभाग ने पांच लोगों को गिफ्तार किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत जोरातराई गाँव में एक जंगली सूअर और एक नर भालू को करंट लगाकर मारने के आरोप में पाँच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

महासमुंद के वन मंडल अधिकारी मयंक पांडे ने बताया कि सोमवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर वन अधिकारियों ने बागबाहरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले भीमखोज और जोरातराई गाँवों में छापेमारी की. उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने आरोपियों से जंगली सूअर का पका हुआ मांस और बिजली का तार जब्त किया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान अगर सिंह, अर्जुन, तुलाराम, चैतराम सिंह और चैतराम कुमार के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि एक और व्यक्ति को पकड़ने के प्रयास जारी हैं, जो मौके से भाग गया.

अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने भीमखोज और जोरातराई गाँवों के बीच जंगल में बिजली का तार बिछाया था, जिसकी चपेट में आकर भालू और जंगली सूअर की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है, मामले की जांच की जा रही है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version