Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»महिला एशिया कप में भारत की पहली हार, चीन ने 4-1 से हराया
Sports

महिला एशिया कप में भारत की पहली हार, चीन ने 4-1 से हराया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 11, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
महिला एशिया कप में भारत की पहली हार, चीन ने 4-1 से हराया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

हांगझोउ. भारतीय महिला हॉकी टीम को एशिया कप में पहली पराजय का सामना करना पड़ा जब सुपर 4 चरण के मैच में बृहस्पतिवार को मेजबान चीन ने उसे 4-1 से हराया . भारत के लिये एकमात्र गोल मुमताज खान ने 39वें मिनट में किया जबकि चीन के लिये झोउ मेइरोंग (चौथा और 56वां मिनट), चेन यांग (31वां) और तान जिंझुयांग (49वां) ने गोल दागे.

भारतीय टीम पूल चरण में अपराजेय रही थी . उसने थाईलैंड और सिंगापुर को हराया जबकि जापान से ड्रॅा खेला . सुपर 4 चरण के पहले मैच में उसने कोरिया को 4 . 2 से हराया था. सुपर 4 की शीर्ष दो टीमें 14 सितंबर को फाइनल खेलेंगी . एशिया कप के विजेता को 2026 महिला विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगा जो बेल्जियम और नीदरलैंड में होना है. भारतीय टीम मौकों को भुनाने में नाकाम रही और तीन में से एक भी पेनल्टी कॉर्नर पर गोल नहीं कर सकी.

पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने हमले बोलकर मौके बनाये . चीन ने बढत बनाने में सफलता अर्जित की जब चौथे मिनट में मेइरोंग ने रिबाउंड पर गोल दाग दिया. भारत को दसवें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन चीन के डिफेंडरों ने गोल नहीं होने दिया . दूसरे क्वार्टर में भी काफी मौके बने लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई . आखिरी पांच मिनट में भारतीय खिलाड़ियों ने रफ्तार बढाई और चीनी डिफेंस पर लगातार दबाव बनाये रखा. भारत को 27वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन फिर नाकामी हाथ लगी.

तीसरे क्वार्टर के पहले ही मिनट में चीन ने गोल दागकर दबाव और बढा दिया . भारतीय खिलाड़ियों ने अपने ही सर्कल में यांग को गेंद तोहफे में दे दी जिसने आसान गोल किया. चीन को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन निशाना चूक गया . मुमताज ने इस बीच 39वें मिनट में गोल करके भारत की उम्मीदें जगाई . लालरेम्सियामी ने सर्कल पर उन्हें गेंद सौंपी और बैकहैंड शॉट पर उन्होंने गोल दागा .
इसके कुछ पल बाद ही मेइरोंग ने जवाबी हमला किया जिसे भारतीय गोलकीपर बिछू देवी ने बचाया. आखिरी क्वार्टर में चीन ने 47वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला . वहीं मेइरोंग ने 56वें मिनट में एक और गोल करके चीन की बड़ी जीत पर मुहर लगा दी. भारत को अब शुक्रवार को जापान से खेलना है जिसे जीतकर टीम फाइनल में प्रवेश सुनिश्चित करना चाहेगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपंडरिया क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए 28 करोड़ से ज्यादा की राशि स्वीकृत, विधायक भावना बोहरा ने कहा – जनता के सुगम आवागमन के लिए सड़कों का विस्तार हमारी प्राथमिकता
Next Article इंदौर के गैंगस्टर की मौत को लेकर विवादास्पद वीडियो पर अभिनेता एजाज खान ने पुलिस से माफी मांगी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.