Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»महिला ने 25 साल पहले लगाये गए पीपल के पेड़ को काटे जाने पर जताया दुख, वीडियो वायरल
Chhattisgarh

महिला ने 25 साल पहले लगाये गए पीपल के पेड़ को काटे जाने पर जताया दुख, वीडियो वायरल

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 12, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
महिला ने 25 साल पहले लगाये गए पीपल के पेड़ को काटे जाने पर जताया दुख, वीडियो वायरल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

खैराग­ढ़. छत्तीसग­ढ़ में एक बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह 25 साल पहले लगाये गए पीपल के पेड़ को अवैध रूप से काट दिए जाने पर रोती हुई नजर आ रही हैं. इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ बताया कि खैराग­ढ़-छुईखदान-गंडई जिले के सर्रागोंडी गांव के बाहरी इलाके में सड़क के किनारे सरकारी जमीन पर लगे पेड़ को पांच अक्टूबर की रात को काटा गया.

वीडियो में करीब 90 वर्षीय महिला देवला बाई पटेल पेड़ के कटे हुए टुकड़े पर सिर रखकर रोती दिखायी दे रही हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर कई लोगों ने साझा किया है. केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने हैशटैग ‘एक पेड़ मां के नाम’ के साथ वीडियो ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा, ”यह बहुत ही हृदय विदारक दृश्य है. एक बुजुर्ग महिला उस पीपल के पेड़ को काट दिए जाने पर फूट-फूट कर रो रही है जिसे उसने 20 साल पहले लगाया था. मुझे बताया गया है कि यह छत्तीसग­ढ़ राज्य में हुआ है.” पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण प्रमोद पटेल द्वारा छह अक्टूबर को दर्ज करायी गई शिकायत के आधार पर इमरान मेमन और प्रकाश कोसरे को इस कृत्य के लिए गिरफ्तार किया गया है.

अधिकारी ने बताया कि मेमन ने हाल ही में बगल की कृषि भूमि खरीदी थी और कथित तौर पर वह पेड़ हटाना चाहता था ताकि उसकी सड़क तक पहुंच हो सके. अधिकारी ने बताया कि उसने पांच अक्टूबर को कोसरे की मदद से पेड़ काटने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों के कड़े विरोध के कारण ऐसा नहीं कर सका. अधिकारी ने बताया कि इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर रात में पेड़ काट दिया.
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने जिस कटर मशीन का इस्तेमाल किया था, उसे पास की नदी में फेंक दिया और उसे निकालने के लिए गोताखोरों को लगाया गया है.

आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 (किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना) और 238 (अपराध के सबूतों को गायब करना, या अपराधी को छिपाने के लिए झूठी जानकारी देना) के अलावा सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है.

अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
स्थानीय निवासी राम अवतार साहू ने बताया कि देवला बाई ने लगभग 25 साल पहले यह पेड़ लगाया था. साहू ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि यह पेड़ स्थानीय समुदाय के लिए एक पवित्र स्थल बन गया था और पास में कुछ मंदिर भी बन गए थे. उन्होंने बताया कि पेड़ के नष्ट होने की खबर सुनकर देवला बाई तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और रो पड़ीं. साहू ने बताया कि बाद में ग्रामीणों ने मौके पर ही एक अनुष्ठान किया और ईश्वर से क्षमा याचना की. साहू ने बताया कि देवला बाई के हाथों एक नया पीपल का पौधा लगाया गया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबिहार चुनाव: राजग के घटक दलों में सीट बंटवारे को लेकर बनी सहमति ; BJP, JDU को 101-101 सीट
Next Article खदान में चोरी करने पहुँचे 6 चोर 24 घंटे तक रहे सुरंग में बंद, सुरक्षाकर्मी की सूझबूझ से गिरफ्तार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.