नयी दिल्ली. दुबई में एशिया कप के दौरान भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम द्वारा स्थापित मिसाल के अनुसार ही हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम भी पांच अक्टूबर को कोलंबो में होने वाले महिला विश्व कप मुकाबले के दौरान पाकिस्तान की खिलाड़ियों से हाथ मिलाने की परंपरा नहीं अपनाएगी.

भारत-पाक क्रिकेट संबंध सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) प्रमुख मोहसिन नकवी के दुबई में सूर्यकुमार यादव को विजेता ट्रॉफी नहीं सौंपने से तनाव और बढ. गया. इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तानी प्रतिनिधि से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था.

बीसीसीआई के एक सीनियर सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, ”बीसीसीआई सरकार के अनुसार काम करेगा और टॉस के समय हाथ मिलाने की कोई परंपरा नहीं होगी, मैच रेफरी के साथ कोई फोटोशूट नहीं होगा और खेल के अंत में कोई हाथ मिलाने की नीति नहीं होगी. पुरुषों द्वारा अपनाई गई नीति का पालन महिला टीम भी करेगी. ” कोलंबो में टॉस कौन करेगा, इस पर भी नजरें लगी होंगी. उम्मीद है कि यह किसी तटस्थ देश के पूर्व खिलाड़ी या विशेषज्ञ द्वारा किया जाएगा.

यह माहौल न्यूजीलैंड में हुए 2022 वनडे विश्व कप से बिल्कुल अलग होगा जहां भारतीय खिलाड़ियों द्वारा बिस्माह मारूफ की बेटी को प्यार करने की तस्वीरें वायरल हुई थीं. इस बार हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना के बीच सामान्य बातचीत भी होने की संभावना नहीं है.



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version