Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»मजबूत वैश्विक संकेतों से घरेलू बाजार में तेजी, सेंसेक्स 369 अंक च­ढ़ा
Business

मजबूत वैश्विक संकेतों से घरेलू बाजार में तेजी, सेंसेक्स 369 अंक च­ढ़ा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 29, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मजबूत वैश्विक संकेतों से घरेलू बाजार में तेजी, सेंसेक्स 369 अंक च­ढ़ा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और विदेशी कोषों के ताजा प्रवाह के बीच बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ब­ढ़त के साथ बंद हुए. सेंसेक्स में 369 अंक की तेजी रही जबकि निफ्टी 26,000 अंक के पार पहुंच गया. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 368.97 अंक यानी 0.44 प्रतिशत च­ढ़कर 84,997.13 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 477.67 अंक ब­ढ़कर 85,105.83 अंक पर पहुंच गया था.

एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 117.70 अंक यानी 0.45 प्रतिशत ब­ढ़कर 26,053.90 अंक पर पहुंच गया.
सेंसेक्स की कंपनियों में अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, सन फार्मा, ट्रेंट और एशियन पेंट्स के शेयर प्रमुख लाभ में रहीं. हालांकि, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटर्नल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति के शेयरों में गिरावट का रुख रहा.

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”एशियाई बाजारों से सकारात्मक संकेतों और वैश्विक व्यापार गतिशीलता पर स्पष्टता आने से घरेलू बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ. भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में संभावित प्रगति को लेकर आशावाद ने भी धारणा को मजबूत किया.” नायर ने कहा कि निवेशकों को फेडरल रिजर्व के आगामी निर्णय का इंतजार है और 0.25 प्रतिशत दर कटौती की संभावना जताई जा रही है. इसके साथ फेडरल रिजर्व की टिप्पणियों से भी भावी दृष्टिकोण का पता चलेगा.
व्यापक बाजार में मझोली कंपनियों का बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.68 प्रतिशत च­ढ़ गया जबकि छोटी कंपनियों के स्मॉलकैप में 0.56 प्रतिशत की ब­ढ़त रही.

क्षेत्रवार सूचकांकों में ऊर्जा खंड सर्वाधिक 2.72 प्रतिशत च­ढ़ गया जबकि उपयोगिता खंड में 2.61 प्रतिशत, तेल एवं गैस खंड में 2.55 प्रतिशत और धातु खंड में 1.68 प्रतिशत की तेजी रही. बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों में से 2,482 के शेयर च­ढ़कर बंद हुए जबकि 1,668 कंपनियों में गिरावट रही और 175 अन्य अपरिर्वितत रहे.

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ”बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच करीब आधा प्रतिशत च­ढ़कर बंद हुए. अमेरिका में ब्याज दर कटौती की संभावना और व्यापार समझौतों पर उत्साहजनक घटनाक्रम ने निवेशक धारणा को समर्थन दिया.” एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट ब­ढ़त के साथ बंद हुए.

यूरोप के अधिकांश बाजार ब­ढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. मंगलवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए थे. इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय बाजार में फिर से खरीदारी शुरू कर दी है. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, एफआईआई ने मंगलवार को 10,339.80 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीद की. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत ब­ढ़कर 64.55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. मंगलवार को सेंसेक्स 150.68 अंक गिरकर 84,628.16 अंक और निफ्टी 29.85 अंक के नुकसान के साथ 25,936.20 अंक पर बंद हुआ था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुझे प्रतिका के लिए बुरा लगा लेकिन भगवान ने मुझे कुछ अच्छा करने के लिए भेजा है: शेफाली
Next Article प्रथम विश्व युद्ध के सैनिकों के संदेश बोतल में 100 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई समुद्र तट पर मिले
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

अकासा एयर 15 मार्च से लगाएगा ईंधन अधिभार, टिकट 199 से 1300 रुपये तक होंगे महंगे

March 14, 2026
Business

अमेजन इंडिया ने गुवाहाटी, कोलकाता में किया माल ढुलाई सेवाओं का विस्तार

March 13, 2026
Business

घरेलू बाजार में गिरावट का दौर जारी; सेंसेक्स 1240 अंक टूटा, निफ्टी 23300 के नीचे

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.