Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»MLA रिकेश ने की BSP निदेशक प्रभारी से मुलाकात, अनेक विषयों पर हुई चर्चा, बोले – निजीकरण की अफवाहों का फूटा गुब्बारा, भिलाइयंस को दिया यह संदेश
Chhattisgarh

MLA रिकेश ने की BSP निदेशक प्रभारी से मुलाकात, अनेक विषयों पर हुई चर्चा, बोले – निजीकरण की अफवाहों का फूटा गुब्बारा, भिलाइयंस को दिया यह संदेश

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 15, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
MLA रिकेश ने की BSP निदेशक प्रभारी से मुलाकात, अनेक विषयों पर हुई चर्चा, बोले – निजीकरण की अफवाहों का फूटा गुब्बारा, भिलाइयंस को दिया यह संदेश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भिलाई नगर। न तो सेक्टर-9 हास्पीटल और न ही बीएसपी का प्राइवेटाइजेशन होगा। भिलाई टाउनशिप में एक्सपांसन और लीज नवीनीकरण को लेकर जो अफवाह फैलायी जा रही है, उससे भिलाइयंस दूर और निश्चिंत रहें। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बीएसपी डायरेक्टर इन चार्ज से सार्थक चर्चा कर यह खुलासा किया है। विधायक सेन ने बताया कि टाउनशिप में फैल रहे भ्रम को दूर करने मैनेजमेंट समय समय पर प्रेस रीलिज भी जारी करेगा ताकि लोगों के बीच भ्रांतियों की जगह न हो। इसके आलावा टाउनशिप में विद्युत पोल और सड़क किनारे लगे बेतरतीब बैनर पोस्टर भी हटाए जाएंगे। भविष्य में बगैर अनुमति बैनर पोस्टर लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी होगी।

विदित हो कि इन दिनों भिलाई इस्पात संयंत्र के निजीकरण और टाउनशिप को लेकर विभिन्न भ्रांतियों और अफवाहों पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने विराम लगा दिया है। विधायक सेन की बीएसपी निदेशक प्रभारी चितरंजन मोहापात्रा से सभी विषयों पर सिंदुवार हुई चर्चा से भिलाइयंस के अनेक कन्फ्यूजंस दूर हो गए हैं।

आपको बता दें कि भिलाई इस्पात संयंत्र में नई भर्ती, सेक्टर-9 हास्पीटल को पीजीआई जैसा मेडिकल कॉलेज बनाने, डिस्मेंटल आवासों, बीएसपी स्कूलों के रेनोवेशन, लीज नवीनीकरण और प्लांट एक्सपांसन से प्रभावित सेक्टर्स को लेकर बीएसपी निदेशक प्रभारी ने सेल और बीएसपी मैनेजमेंट की आगामी योजनाओं की जानकारी विधायक से हुई चर्चा में दी हैं।

विधायक रिकेश ने आश्वस्त किया कि बीएसपी के निजीकरण की आशंका जताते हुए कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं जबकि केंद्र सरकार सेल (SAIL) बीएसपी के विस्तारीकरण पर कार्य कर रहा है। बुलेट ट्रेन की पटरियां भिलाई इस्पात संयंत्र में ही बनेंगी। एक्सपांसन के तहत टाउनशिप के सेक्टर-3 और सेक्टर-4 का आंशिक हिस्सा ही प्रभावित होगा। सेक्टर-6 के डिस्मेंटल आवासों को लेकर भी योजनाओं पर कार्य हो रहा है।

उन्होंने बताया कि भिलाई टाउनशिप में लगभग 10 हजार नये आवासों का निर्माण होना है। डिस्मेंटल बिल्डिंग के स्थान और खाली जमीन पर प्रधानमंत्री आवास निर्माण होना है। विधायक सेन ने बताया कि टाउनशिप के बाजार भी उजड़ने नहीं दिए जाएंगे। बीएसपी निदेशक प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि दुकानों की सामान्य दर पर लीज बढ़ाने को लेकर दिल्ली में दो मिटिंग हो चुकी है, यह प्रस्ताव प्रक्रियाधीन है। आवास लीज नवीनीकरण भी किया जाएगा इसलिए लीज पर दिए गए आवासों को लेकर जो भ्रांतियां टाउनशिप में फैली हैं, उस पर भी विराम लगा है।

निदेशक प्रभारी से हुई चर्चा पश्चात विधायक सेन ने बताया कि बीएसपी स्कूलों का रेनोवेशन वर्क इसी शिक्षा सत्र से किया जाएगा साथ ही बंद स्कूलों पर भी मैनेजमेंट विचार कर रहा है। बीएसपी एक्सपांसन प्रोजेक्ट के तहत बहुत जल्द नई भर्तियां प्रारंभ होंगी। विधायक सेन ने भिलाई के मैत्री गार्डन की ओर पर्यटकों के रूख को लेकर भी चर्चा की है। उन्होंने मैत्री गार्डन को राज्य शासन को दिए जाने का प्रस्ताव बीएसपी सीईओ को दिया है। इससे राज्य सरकार मैत्री गार्डन और समीपस्थ क्षेत्रों को पर्यटन के रूप में विकसित करेगा जिससे छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के पर्यटकों का रूझान भिलाई की तरफ बढ़ेगा।

सेक्टर-9 स्थित पं. जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र के निजीकरण की अफवाहें भी खत्म हो गई हैं। विधायक सेन ने बताया कि सेल और बीएसपी मैनेजमेंट इसे पीजीआई जैसा मेडिकल कॉलेज बनाने की दिशा में बढ़ चुका है। इसलिए सेक्टर-9 हास्पीटल के प्राइवेटाइजेशन को लेकर जो आशंकाएं फैली हैं, वह सरासर ग़लत हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सेल-बीएसपी को लेकर केंद्र सरकार व्यू क्लियर है कि इसे प्रायवेट में मर्ज नहीं किया जाएगा। न तो बीएसपी और न ही सेक्टर-9 हास्पीटल, इसलिए इसको लेकर भ्रम भ्रांति फैलाने वालों से भिलाइयंस को दूर रहना चाहिए। भिलाई इस्पात संयंत्र का प्राफिट बढ़ाने की दिशा में लगातार काम हो रहा है। पीएम ट्राफी एचिविंग मामले में बीएसपी सदैव शीर्ष पर रहा है। विगत कुछ वर्षों से पीएम ट्राफी के लिए प्रयासों में कभी देखी जा रही थी लेकिन इस दिशा में भी बीएसपी मैनेजमेंट हर स्टेंडर्ड पाइंट्स को एचीव करने लगातार काम कर रहा है।




Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर महासमुंद में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन
Next Article खरीदी केन्द्रों में किसानों को फूल-माला पहनाकर किया गया स्वागत
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.