नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपनी आगामी फिल्म ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ की शूटिंग शुरू कर दी है. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह लगभग 30 वर्षों के बाद फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के साथ फिर से जुड़कर रोमांचित महसूस कर रहे हैं.
बाजपेयी ने सोमवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी. उन्होंने इससे पहले वर्मा के साथ उनकी प्रशंसित फिल्म ‘सत्या’ (1998) में काम किया था.

उन्होंने कहा, ”पुलिस स्टेशन में भूत की शूटिंग शुरू. ‘सत्या’ से लेकर अब तक… कुछ सफ.र पूरे होने के लिए ही होते हैं. लगभग तीन दशक बाद राम गोपाल वर्मा के साथ हमारी नयी हॉरर कॉमेडी ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ के लिए फिर से जुड़कर बहुत खुश हूं. यह बेहद खास है. ” वर्मा ने कहा कि बाजपेयी के साथ काम करना पुरानी यादें ताजा करने वाला और रोमांचकारी है.

उन्होंने एक बयान में कहा, ”फिल्म ‘सत्या’ के बाद मनोज के साथ दोबारा काम करना पुरानी यादों और रोमांच दोनों को ताजा करने वाला है. डर तब सबसे भयावह हो जाता है जब वह सुरक्षा के सर्वोच्च प्राधिकार को चुनौती देता है और पुलिस स्टेशन शक्ति का सर्वोच्च प्रतीक होता है.” फिल्म में जेनेलिया डिसूजा भी मुख्य भूमिका में हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version