Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»मनसे ने कपिल शर्मा को चेतावनी दी, अपने शो में मुंबई को ‘बॉम्बे’ या ‘बंबई’ कहना बंद करें
Entertainment

मनसे ने कपिल शर्मा को चेतावनी दी, अपने शो में मुंबई को ‘बॉम्बे’ या ‘बंबई’ कहना बंद करें

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 11, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मनसे ने कपिल शर्मा को चेतावनी दी, अपने शो में मुंबई को ‘बॉम्बे’ या ‘बंबई’ कहना बंद करें
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने बृहस्पतिवार को हास्य-अभिनेता कपिल शर्मा को अपने शो में मुंबई को ‘बॉम्बे’ या ‘बंबई’ कहकर उसका ‘अपमान’ करने को लेकर चेताया और कहा कि अगर यह बंद नहीं किया तो वह इसके खिलाफ कड़ा आंदोलन शुरू करेंगे.
मनसे नेता अमेय खोपकर ने पत्रकारों से बात करते हुए कपिल शर्मा को यह चेतावनी दी. खोपकर पार्टी की फिल्म शाखा के प्रमुख हैं.

यह चेतावनी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा स्थानीय निकाय चुनावों से पहले दोनों दलों के बीच गठबंधन की चर्चा के बीच मुंबई में अपने चचेरे भाई और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के घर जाने के एक दिन बाद आई है. खोपकर ने कहा, “इस शहर का नाम मुंबई है. कपिल शर्मा के शो में, हम लंबे समय से देखते आ रहे हैं और इस नए सीजन के शुरू होने से पहले भी… शहर को हमेशा बॉम्बे या बम्बई कहा जाता है. हम इसका विरोध करते हैं. यह कोई आपत्ति नहीं, बल्कि गुस्सा है. इस शहर का नाम मुंबई है. अगर आप दूसरे शहरों को चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे उनके सही नामों से बुला सकते हैं, तो हमारे शहर का अपमान क्यों कर रहे हैं?”

उन्होंने कहा, “आप (शर्मा) इतने सालों से मुंबई में काम कर रहे हैं, मुंबई आपकी कर्मभूमि है. मुंबई के लोग आपको पसंद करते हैं और आपका शो देखते हैं. मुंबई हमारे दिलों में है, इस शहर का अपमान मत करो, मुंबई के लोगों का अपमान मत करो. मैं कपिल शर्मा को चेतावनी दे रहा हूं.” खोपकर ने कहा, “मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि अगर यह गलती से हुआ है, तो गलती सुधार लें. आपके शो में जो भी आए, चाहे वे सेलिब्रिटी हों या एंकर, उन्हें पहले बताएं कि वे मुंबई को बॉम्बे या बंबई न कहें. उन्हें मुंबई कहना होगा. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो मनसे एक आंदोलन शुरू करेगी.” कपिल शर्मा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ होस्ट करते हैं, जो नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होता है. शो के तीसरे सीजन का 21 जून को प्रीमियर हुआ था.

मनसे नेता अमेय खोपकर से पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर इस मुद्दे को उठा रही है? इस पर उन्होंने कहा, “हम पिछले कई सालों से इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं. चुनावों को एक तरफ रखिए, इस शहर का नाम मुंबई है. आपको मुंबई कहना ही होगा. और जो इसे मुंबई नहीं कहेंगे, उन्हें हमारे गुस्से का सामना करना पड़ेगा.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपुरानी गाड़ी को कबाड़ में बदलने का प्रमाणन जमा करने वाले खरीदारों को विशेष छूट दी जाए: गडकरी
Next Article बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट में ₹967 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव: 2100 से अधिक लोगों मिलेगा रोजगार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.