राष्ट्रवाणी: भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी बिहार शरीफ में एक ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन में शामिल होने गई थीं, जहां अनियंत्रित भीड़ ने उनकी कार पर हमला कर शीशे तोड़ दिए। एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी (Kajal Raghw) बिहार शरीफ में एक ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन में शामिल होने गई थीं।

हालांकि कार्यक्रम के दौरान बाहर कथित तौर पर एक अनियंत्रित भीड़ जमा हो गई जिसने पूरा मामला खराब कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाया गया है कि जब अभिनेत्री वहां से बाहर निकल रही थीं, तब लोगों का एक बड़ा समूह उनकी कार के पीछे दौड़ रहा था और उनका पीछा कर रहा था। ऐसे में फैंस को भी एक्ट्रेस की चिंता हो गई।

बाद में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह ठीक हैं। राघवानी शोरूम के उद्घाटन के लिए बिहार आई थीं, जहां बड़ी संख्या में लोग अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए जमा हुए थे। खबरों के मुताबिक, भीड़ ने यह सोचकर कार का शीशा तोड़ दिया कि शायद वह अंदर हों, जिससे स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ गई।

इस घटना में उनकी टोयोटा फॉर्च्यूनर की कई खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghw) वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि जब गाड़ी भीड़ के बीच से निकलने की कोशिश कर रही थी, तो भीड़ उनके पीछे दौड़ रही थी। ये घटना तब हुई जब काजल राघवानी वहां से निकलने की कोशिश कर रही थीं।

शोरूम संचालक ने बढ़ती भीड़ के बीच राघवानी को चुपचाप परिसर से बाहर निकलने में मदद की। उन्हें ड्राइवर के गेट से बाहर निकाला गया, जिसके बाद गाड़ी तेजी से वहां से रवाना हो गई। बाद में काजल राघवानी ने एक वीडियो शेयर कर फैंस को बताया कि वो बिल्कुल सेफ और सुरक्षित हैं।

उन्होंने अपने समर्थकों को धन्यवाद भी दिया जिन्हें उनकी चिंता हो रही थी। A post shared by Neeraj Kumar (@neeraj_nk_vlog) खबरों के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि इस आयोजन के लिए प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी और आयोजकों को नोटिस जारी किया जाएगा। हालांकि, खबरों के अनुसार, शोरूम संचालक ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि जिला प्रशासन को पत्र के माध्यम से आयोजन की जानकारी दी गई थी और अनुमति के लिए आवेदन 17 सितंबर को जमा किया गया था।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version