Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»मोदी और ऑपरेशन सिंदूर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में पूर्व विधायक, कांग्रेस नेता गिरफ्तार
Blog

मोदी और ऑपरेशन सिंदूर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में पूर्व विधायक, कांग्रेस नेता गिरफ्तार

atulpradhanBy atulpradhanJune 4, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मोदी और ऑपरेशन सिंदूर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में पूर्व विधायक, कांग्रेस नेता गिरफ्तार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बिलासपुर/दुर्ग. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और दुर्ग जिले की पुलिस ने ऑपरेशन सिंदूर और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पूर्व विधायक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

बिलासपुर शहर के सिविल लाइंस थाने के थानेदार एस आर साहू ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण तिवारी को बुधवार को बिलासपुर जिले के रतनपुर कस्बे स्थित उनके फार्म हाउस से गिरफ्तार किया गया. साहू ने बताया कि दो जून को शहर के पन्ना नगर निवासी रंजीत कुमार यादव ने सिविल लाइंस थाने में एक शिकायत दर्ज करायी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि तिवारी ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी और ऑपरेशन सिंदूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की है.

उन्होंने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि तिवारी ने अपने फेसबुक हैंडल पर कथित तौर पर प्रधानमंत्री के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जो न केवल नैतिक रूप से अनुचित है, बल्कि कानून के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में भी आता है. साहू ने बताया कि शिकायत के आधार पर तिवारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी कानून के प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया गया है.

तिवारी 1985 से 1989 के बीच अविभाजित मध्य प्रदेश में सीपत विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक थे. 2008 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले हुए परिसीमन के बाद निर्वाचन क्षेत्र का नाम बदलकर बेलतरा सीट कर दिया गया था. तिवारी ने 2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान दो निर्वाचन क्षेत्रों बिलासपुर और बेलतरा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और दोनों ही सीट से हार गए थे. इसके बाद कांग्रेस से उन्हें निष्कासित कर दिया गया था. इसी तरह की एक अन्य घटना में दुर्ग जिले की पुलिस ने कांग्रेस के एक स्थानीय नेता को गिरफ्तार कर लिया.

जिले के भिलाई शहर के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि शहर के शांति नगर निवासी कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह को प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात को गिरफ्तार किया गया.

तिवारी ने बताया कि स्थानीय भाजपा नेता द्वारा मंगलवार रात वैशाली नगर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है. सिंह ने 2008 में दुर्ग की वैशाली नगर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों को संबंधित जिलों में स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबेंगलुरु भगदड़ : भाजपा ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया
Next Article सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने पाक प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत का पक्ष प्रभावी ढंग से रखा: ओवैसी
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.