Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»मोदी की ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान के साथ फोन पर बातचीत, तनाव कम करने का आह्वान
International

मोदी की ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान के साथ फोन पर बातचीत, तनाव कम करने का आह्वान

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 22, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मोदी की ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान के साथ फोन पर बातचीत, तनाव कम करने का आह्वान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से बातचीत की तथा ईरान एवं इजराइल के बीच संघर्ष को लेकर भारत की ओर से ”गहरी चिंता” जतायी और तनाव को ”संवाद एवं कूटनीति” के माध्यम से तत्काल कम करने की अपील की.

प्रधानमंत्री मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान के बीच फोन पर यह बातचीत ईरान के तीन परमाणु स्थलों फोर्दो, नतांज और इस्फहान पर अमेरिका द्वारा बमबारी किए जाने के कुछ ही घंटे बाद हुई. इसके साथ ही इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष में अब अमेरिका भी कूद पड़ा है. मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने हाल में तनाव बढ.ने पर ”गहरी चिंता” जतायी और इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्रीय शांति की शीघ्र बहाली वार्ता और कूटनीति से ही हो सकती है.

मोदी ने कहा, ”हमने मौजूदा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की. हाल में तनाव बढ.ने पर गहरी चिंता जतायी.” उन्होंने कहा, ”हमने तनाव तत्काल कम करने की अपनी अपील दोहरायी तथा यह भी कि संवाद और कूटनीति के जरिये ही क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता बहाली हो सकती है.” ईरानी परमाणु स्थलों पर अमेरिकी हमले से व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंकाएं उत्पन्न हो गई हैं. इसके बाद कई प्रमुख देशों और गुटों ने संयम बरतने का आह्वान किया है.

अमेरिकी बी-2 बमवर्षकों द्वारा ईरानी स्थलों पर हमला करने के तुरंत बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के प्रमुख परमाणु केंद्रों को ”पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है.” ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के “शांतिपूर्ण परमाणु प्रतिष्ठानों” पर हमला करके संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानून और परमाणु अप्रसार संधि का “गंभीर उल्लंघन” किया है.

उन्होंने कहा, ”आज सुबह की घटनाएं अत्यधिक अनुचित हैं और इसके दीर्घकालिक परिणाम होंगे. संयुक्त राष्ट्र के प्रत्येक सदस्य को इस बेहद खतरनाक, गैर कानूनी और आपराधिक व्यवहार से चिंतित होना चाहिए.” उन्होंने एक बयान में कहा कि ईरान अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए सभी विकल्प सुरक्षित रखता है. सत्ताईस देशों के यूरोपीय संघ ने सभी पक्षों से बातचीत की मेज पर लौटने का आग्रह किया.

यूरोपीय संघ की विदेश मामलों और सुरक्षा नीति की उच्च प्रतिनिधि काया कैलास ने कहा, ”मैं सभी पक्षों से अपील करती हूं कि वे बातचीत की मेज पर लौटें और आगे किसी भी तरह की तनावपूर्ण स्थिति को रोकें.” यूरोपीय संघ के विदेश मंत्री सोमवार को स्थिति पर चर्चा करेंगे. ब्रिटेन और कई अन्य देशों ने भी शांति की अपील की है. हालांकि, चीन और रूस ने अभी तक अमेरिकी बमबारी से उत्पन्न स्थिति पर आधिकारिक रूप से प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबीजापुर में नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या
Next Article भगवान राम और महाराणा प्रताप के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में दलित युवक पर मुकदमा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.